होम / बिजनेस / जानिए आज किस तरफ होगा Share Market का रुख? इन शेयरों में दिखे तेजी के संकेत!

जानिए आज किस तरफ होगा Share Market का रुख? इन शेयरों में दिखे तेजी के संकेत!

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस हफ्ते शेयर की परफॉरमेंस ग्लोबल मार्केटों, फॉरेन एक्सचेंज और बिजनेस संबंधित गतिविधियों पर निर्भर करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछला हफ्ता शेयर मार्केट (Share Market) के लिए काफी शानदार साबित हुआ था. जहां एक तरफ BSE (Bombay Stock Exchange) के मिडकैप (BSE Midcap) और स्मॉलकैप (BSE SmallCap) सूचकांक अपने अब तक सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए वहीं रूपए के संबंध में मार्केट कैपिटल ने भी नया रिकॉर्ड बनाया और इसके साथ ही सेंसेक्स (Sensex) में भी 1.21% की उछाल देखने को मिली थी. 

बाजार का रुख और एक्सपर्ट्स की राय
एक्सपर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते भी बाजार में तेजी के संकेत मिल रहे हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस हफ्ते शेयर की परफॉरमेंस ग्लोबल मार्केटों, फॉरेन एक्सचेंज और बिजनेस संबंधित गतिविधियों पर तो निर्भर करेगी ही साथ ही मानसून का असर भी बाजार पर देखने को मिल सकता है. इसके साथ-साथ शेयर मार्केट के इन्वेस्टर्स की निगाह रुपए की परफॉरमेंस और कच्चे तेल की कीमतों पर भी होगी और इनमें होने वाले उतार-चढ़ावों से भी मार्केट पर असर पड़ सकता है. आइए जानते हैं आज कौन से शेयरों में तेजी के आसार दिखने की संभावना है. 

इन शेयर्स में दिखेगी तेजी 
MACD यानी मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस के अनुसार MRPL, TV 18 Broadcast, ONGC, BHEL और HDFC जैसे शेयर्स में तेजी देखने को मिल सकती है. MACD को प्रमुख रूप से ट्रेड होने वाली सिक्योरिटीज और इंडेक्सों में ट्रेंड रिवर्सल के लिए दिए जाने वाले संकेतों के लिए जाना जाता है. एक तरफ जहां ऊपर बताए गए शेयर्स में तेजी देखने को मिल सकती है वहीं दूसरी तरफ कुछ शेयर्स ऐसे भी हैं जिनमें गिरावट देखने को मिल सकती है. MACD के अनुसार IOC, Sobha, Zen Technologies, Jindal Saw और Piramal एंटरप्राइजेज के शेयरों में मंदी देखने को मिल सकती है.

मार्केट कैपिटल का नया रिकॉर्ड 
BSE मिडकैप और स्मॉलकैप अपने अब तक के सबसे ऊंचे रिकॉर्ड पर जा पहुंचे जिसकी वजह से इन सूचकांकों पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल या मार्केट कैप में भी बढ़त देखने को मिली थी. दिसंबर 2022 में सेंसेक्स अपने अब तक के सबसे ऊंचे रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था जो कि 63,583 था लेकिन उस वक्त भी BSE पर लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटल केवल 291.25 लाख करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाई थी. हाल ही में जहां BSE मिडकैप 28,215.13 अंकों के रिकॉर्ड पर जा पहुंचा वहीं स्मॉलकैप सूचकांक भी 32,190.20 अंकों के अपने रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा और इसी के साथ इन सूचकांकों पर लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटल भी 292 लाख करोड़ रुपए के अपने रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंची.
 

यह भी पढ़ें: कैसे तय करें कि आपका म्युचुअल फंड सही रिटर्न दे रहा है या नहीं? जानिए तरीका

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

16 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

16 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago