होम / बिजनेस / Stock Market: आज इन शेयरों पर दांव लगाकर January को खुशी-खुशी दें विदाई

Stock Market: आज इन शेयरों पर दांव लगाकर January को खुशी-खुशी दें विदाई

शेयर बाजार भी बिहार की सियासत की तरह 'पलटूराम' हो गया है. सोमवार को जहां कमाल की तेजी नजर आई तो मंगलवार को बाजार ने पलटी मार ली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) भारी उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है. सोमवार को जहां बाजार में आई तेजी से निवेशकों के चेहरे खिल गए. वहीं, मंगलवार को बाजार ने ऐसी पलटी मारी कि निवेशकों के आंसू निकल आए. मार्केट में आई इस बड़ी गिरावट की एक बड़ी वजह मुनाफावसूली रही. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 801.67 अंक फिसलकर 71,139.90 पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 215.50 अंक लुढ़ककर 21,522.10 के लेवल पर आ गया. जबकि बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी. दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ITC और बजाज फाइनेंस में बिकवाली ने बाजार को कमजोर किया और बढ़त के साथ खुला बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ.

MACD के ये हैं संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी के संकेत दिए हैं. सबसे पहले तेजी के संकेत वाले शेयरों की बात करते हैं. Oil India, JK Cement, ACC, Apar Industries, KSB और Jamna Auto में आज तेजी देखने को मिल सकती है. जिसका मतलब है कि आपके पास इन शेयरों पर दांव लगाकर मुनाफा कमाने का मौका है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. मंदी के संकेत वाले शेयरों की बात करें तो इस लिस्ट में Gujarat Gas, V-Guard Industries, ITI, Sapphire Foods, Aster DM Healthcare और Westlife Foodworld का नाम शामिल है. लिहाजा, इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें.

इनमें मजबूत खरीदारी
अब जानते हैं उन शेयरों के बारे में जिनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. Hero MotoCorp, ONGC, BPCL, Power Grid, Infosys और Bajaj Auto वही शेयर हैं. Hero MotoCorp के शेयर कल गिरावट के साथ 4,585 रुपए पर बंद हुए थे. जबकि पिछले 5 कारोबारी सत्रों में उसने 2.76% का रिटर्न दिया है. इसी तरह, ONGC भी कल एक प्रतिशत से ज्यादा के नुकसान के साथ 249.40 रुपए पर बंद हुआ था. वहीं, Bharat Petroleum Corporation Ltd यानी BPCL में तेजी देखने को मिली. 2 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ यह स्टॉक 502.70 रुपए पर पहुंच गया. Power Grid और Bajaj Auto भी BPCL की तरह ग्रीन लाइन पकड़कर कारोबार करते रहे. IT कंपनी इंफोसिस के शेयर भी नुकसान में रहे. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

3 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

6 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

6 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

7 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

3 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

7 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

6 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

6 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

7 hours ago