✕

होम / बिजनेस / बाजार की जुबां पर बस यही तराना...ये लाल रंग कब मुझे छोड़ेगा, आज इन शेयरों पर रखें नजर

बाजार की जुबां पर बस यही तराना...ये लाल रंग कब मुझे छोड़ेगा, आज इन शेयरों पर रखें नजर

शेयर बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुआ था और आज भी मिलीजुली प्रतिक्रिया की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

होली (Holi) से पहले शेयर बाजार (Stock Market) पर चढ़ा हरा रंग, मंगलवार को लाल में तब्दील हो गया. विदेशी बाजारों के मिले-जुले रुख और स्थानीय स्तर पर मिले कमजोर संकेतों के चलते बाजार टूट गया. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 361.64 अंक लुढ़ककर 72,470.30 पर पहुंच गया. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 92.05 अंकों के नुकसान के साथ 22,004.70 पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 और निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 नुकसान में रहे. बीते कुछ समय से बाजार में लाल रंग ज्यादा नजर आ रहा है. ऐसे में बाजार भी यही तराना गुनगुना रहा होगा कि ये लाल रंग कब मुझे छोड़ेगा. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

MACD के ये हैं संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए BSE, Zomato, Triveni Turbine, Dr Lal Pathlabs, Apar Industries और Thermax में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है. ऐसे में इन पर दांव लगाकर मुनाफा भी कमाया जा सकता है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने Tata Elxsi और LTIMindtree के शेयर में मंदी का रुख दर्शाया है.

ये भी पढ़ें - बाजार पर चढ़ा लाल रंग, लेकिन Damani की कंपनी के शेयरों पर छाई रही हरियाली; वजह है खास

इनमें है मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Torrent Power, Apar Industries, IndiGO, Triveni Turbine, Chalet Hotels, Thermax और फूड डिलीवरी कंपनी Zomato का नाम शामिल है. Zomato के शेयर कल 5.05% की शानदार बढ़त के साथ 183 रुपए पर बंद हुए थे. बीते पांच कारोबारी सत्रों में इस शेयर ने 14.16% का रिटर्न दिया है. वहीं, कुछ शेयर ऐसे भी हैं, जिनमें बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है. इसमें IIFL Finance, GMM Pfaudler, Sterlite Technologies, Alkyl Amines, Delta Corp, HLE Galsscoat और Aavas Financiers शामिल है. रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद से IIFL Finance के शेयरों में गिरावट है. पिछले 5 दिनों में यह 13.67% गिर चुका है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

16 hours ago

TVS ग्रुप में उत्तराधिकार की जंग, कारोबारी परिवारों में पहले भी बंट चुकी हैं कंपनियां

वेणु श्रीनिवासन के परिवार में संपत्ति और उत्तराधिकार को लेकर विवाद ने फिर चर्चा में लाए कारोबारी घरानों के पारिवारिक झगड़े, रैनबैक्सी से लेकर दूसरे बड़े उद्योग समूहों तक ऐसे विवादों ने बदली कंपनियों की कमान और कारोबार की दिशा

16 hours ago

RBI ने Emirates NBD की भारतीय शाखाओं के RBL बैंक में विलय को दी मंजूरी, 1 दिसंबर से होगा लागू

यूएई के बैंक Emirates NBD की तीन भारतीय शाखाएं RBL बैंक के नेटवर्क का हिस्सा बनेंगी, भारतीय बैंक में करीब 3 अरब डॉलर के निवेश का है प्रस्ताव

19 hours ago

चीनी की कीमतों पर नियंत्रण के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2026-27 में चीनी से एथेनॉल बनाने पर रोक

गन्ने के रस, चीनी और बी-हेवी मोलासेस से बने एथेनॉल की खरीद नहीं करेंगी सरकारी तेल कंपनियां, मक्का और चावल से उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

19 hours ago

लगातार पांचवें हफ्ते घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 5 हफ्तों में 59.7 अरब डॉलर की कमी; जानें वजह

रुपये को संभालने के लिए आरबीआई की डॉलर बिक्री, महंगे कच्चे तेल और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बढ़ा है. 9 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 8.6 अरब डॉलर घटकर 726 अरब डॉलर रह गया.

19 hours ago


बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

12 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

16 hours ago

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

11 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

11 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

14 hours ago