✕

होम / बिजनेस / बाजार की चाल धीमी, लेकिन आज रेस में आगे रह सकते हैं ये शेयर

बाजार की चाल धीमी, लेकिन आज रेस में आगे रह सकते हैं ये शेयर

शेयर बाजार के लिए पिछले दो कारोबारी सत्र अच्छे नहीं रहे हैं. दोनों में बाजार लाल निशान पर बंद हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इजरायल-ईरान संघर्ष का असर सोमवार को हमारे शेयर बाजार (Stock Market) पर भी देखने को मिला. भारी बिकवाली के चलते मार्केट बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ. यह लगातार दूसरा कारोबारी सत्र था, जब बाजार में नरमी देखने को मिली. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 845.12 लुढ़ककर दो सप्ताह के निचले स्तर 73,399.78 पर पहुंच गया. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 246.90 अंकों के नुकसान के साथ 22,272.50 अंक पर आ गया. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक बाजारों में आज भी कमजोर रुख देखने को मिल सकता है. ऐसे में भारत के शेयर बाजार से भी किसी उत्साहजनक आंकड़े की उम्मीद कम है.  

ये हैं MACD के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज केवल एक शेयर पर तेजी का रुख दर्शाया है और उसका नाम है Delhivery. इस कंपनी के शेयर कल करीब ढाई प्रतिशत के नुकसान के साथ 453.15 रुपए पर बंद हुए थे. इस साल अब तक इस शेयर ने 17.90% का रिटर्न दिया है, लेकिन बीते 5 दिनों से इसमें गिरावट का दौर चल रहा है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 488 रुपए है. MACD ने कुछ शेयरों पर मंदी का रुख भी दर्शाया है. इस लिस्ट में Maruti Suzuki, ONGC, Oil India, Chennai Petroleum Corporation, Linde India और Cholamandalam Financial Holdings शामिल हैं. 

आज इन पर भी रखें नजर
अब उन शेयरों पर नजर डालते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Exide Industries, Anand Rathi Wealth, Thermax, HEG, Hindalco, Indus Towers और Aster DM Healthcare का नाम शामिल है. बैटरी बनाने वाली कंपनी Exide Industries के शेयर कल के गिरावट वाले बाजार में भी तेजी हासिल करने में कामयाब रहे. इस दौरान, इनमें 2.67% की मजबूती आई और यह 408.80 रुपए पर बंद हुए. बीते 5 कारोबारी सत्रों में भी इस शेयर ने शानदार 26.62% का रिटर्न दिया है. इसी तरह, Anand Rathi Wealth के लिए भी सोमवार शानदार रहा. कंपनी का शेयर इस दौरान 4.76% चढ़कर 4,200 रुपए पर पहुंच गया. वहीं, Vedant Fashions, HUL और Dabur India के शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है. 
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

3 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

4 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

4 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

7 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

7 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

7 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

3 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

4 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

4 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

8 hours ago