होम / बिजनेस / बाजार की चाल चाहे जो भी रहे, इन शेयरों में आज बन सकता है कमाई का मौका!

बाजार की चाल चाहे जो भी रहे, इन शेयरों में आज बन सकता है कमाई का मौका!

शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. हालांकि, कुछ शेयरों में आज तेजी के संकेत भी मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भी बढ़त दर्ज की गई. थोक महंगाई में कमी सहित घरेलू स्तर पर मिले मजबूत संकेतों ने बाजार को सहारा दिया. इस दौरान, BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 85.35 अंक चढ़कर 63,228.51 और NSE निफ्टी 39.75 अंक उछाल के साथ 18,755.90 के लेवल पर बंद हुआ. आज यानी गुरुवार को मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. बता दें कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व का ब्याज दरों पर फैसला आने वाला है, जिसका बाजार पर असर देखने को मिल सकता है. 

इनमें हैं तेजी के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी का रुख दर्शया है. सबसे पहले तेजी वाले शेयरों की बात करते हैं. इस लिस्ट में GMR Infra, IDFC First Bank, BLS International Services और RIL शामिल हैं. अब जरा ये भी जान लेते हैं कि इन शेयरों का पिछला रिकॉर्ड कैसा रहा. RIL यानी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर कल एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 2,546.25 रुपए पर बंद हुआ. इसके पिछले 5 दिन और के महीने के आंकड़े खास शानदार नहीं हैं, लेकिन बढ़त बनी हुई है. GMR Infra भी कल बढ़त के साथ बंद हुआ था. 43.20 रुपए के भाव मिल रहा ये शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल 47.35 की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. इसी तरह, IDFC First Bank और  BLS International Services भी बुधवार को तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे.

इन पर भी रखें नजर
अब बात करते हैं मंदी के संकेत वाले शेयरों की. इस लिस्ट में आक बैंकिंग सेक्टर के PNB, South Indian Bank और Canara Bank शामिल हैं. इसके अलावा, CDSL के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिल सकती है. एक नजर उन शेयरों पर भी डाल लेते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. Tata Consumer Products, Mankind Pharma, Shyam Metalics, Aster DM Healthcare और KEI Industries पर निवेशकों का भरोसा बना हुआ है. इन शेयरों को खरीदने में इन्वेस्टर्स दिलचस्पी दिखा रहे हैं. कंडोम बनाने वाली कंपनी Mankind Pharma का आईपीओ भी हिट रहा था और इसके शेयर भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. फिलहाल इसका भाव 1,595.50 रुपए पहुंच गया है. Tata Consumer Products की बात करें, तो बुधवार को इसमें 5.17% का शानदार उछाल आया और इसी के साथ यह अपने 52 वीक के हाई लेवल 865 रुपए के बेहद करीब पहुंचकर 862.25 रुपए पर बंद हुआ.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

46 minutes ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

15 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

16 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

46 minutes ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

13 seconds ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

33 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago