✕

होम / बिजनेस / रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ सेंसेक्स-निफ्टी, निवेशकों ने कमाए 4.29 लाख करोड़ रुपये

रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ सेंसेक्स-निफ्टी, निवेशकों ने कमाए 4.29 लाख करोड़ रुपये

BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 476 लाख करोड़ रुपये हो गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हफ्ते का पहला कारोबारी सत्र भारतीय शेयर बाजार के लिए ऐतिहासिक रहा है. सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर जाकर बंद हुआ है. बीएसई सेंसेक्स केवल 20 अंकों के फासले से 85000 के रिकॉर्ड हाई को पार करने में विफल रहा तो निफ्टी 44 अंकों से 26000 के ऐतिहासिक हाई को छूने में पीछे छूट गया. हालांकि बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी और एनर्जी शेयरों में जोरदार खरीदारी के चलते बीएसई सेंसेक्स 384 अंकों के उछाल के साथ 84,928 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 148 अंकों के उछाल के साथ 25,939 अंकों पर बंद हुआ है.

चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर आज हरे निशान में हुए. इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयरों में 3.29 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही. इसके बाद भारती एयरटेल (Bharti Airtel), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयर 1.62 फीसदी से लेकर 2.55 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए. वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 10 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का शेयर 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. वहीं इंडसइंड बैंक (Indusind Bank), एशियन पेंट्स (Asian Paints), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और इंफोसिस (Infosys) के शेयरों में 0.63 फीसदी से 1.05% तक की गिरावट देखी गई.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 4,233 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला. इसमें से 2,381 शेयर तेजी के साथ बंद हुए, वहीं 1,731 शेयरों में गिरावट देखी गई, जबकि 121 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 345 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ, वहीं 40 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

रिकॉर्ड हाई पर मार्केट कैप

शेयर बाजार के रिकॉर्ड हाई पर बंद होने के चलते शेयर बाजार का मार्केट कैप नए ऐतिहासिक हाई पर जाकर बंद हुआ है. बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 23 सितंबर को बढ़कर 476 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 20 सितंबर को 471.71 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 4.29 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है. या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 4.29 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

5 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

8 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

11 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

11 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

8 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

5 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

7 hours ago