✕

होम / बिजनेस / Sembcorp Green Infra ने IPO के लिए दाखिल किए दस्तावेज, जुटाएगी 3,750 करोड़ रुपये

Sembcorp Green Infra ने IPO के लिए दाखिल किए दस्तावेज, जुटाएगी 3,750 करोड़ रुपये

कंपनी ने बताया कि IPO से मिलने वाली राशि में से करीब 3,000 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 months ago

सेम्बकॉर्प इंडस्ट्रीज (Sembcorp Industries) के नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार Sembcorp Green Infra ने मुंबई में प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिए 3,750 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए मसौदा दस्तावेज दाखिल किए हैं. बुधवार को दाखिल किए गए दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित IPO पूरी तरह नए शेयर जारी करने पर आधारित होगा.

कर्ज चुकाने में इस्तेमाल होंगे 3,000 करोड़ रुपये

कंपनी ने बताया कि IPO से मिलने वाली राशि में से करीब 3,000 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा. प्रस्तावित निर्गम में Sembcorp Industries अपने मौजूदा शेयरों में से कोई हिस्सेदारी बिक्री के लिए पेश नहीं करेगी.

यह Sembcorp की भारतीय ऊर्जा कारोबार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने की दूसरी कोशिश है. इससे पहले कंपनी ने Sembcorp Energy India के नाम से 2018 में IPO के लिए मसौदा दस्तावेज दाखिल किए थे. हालांकि, अगले वर्ष कंपनी ने इस योजना को वापस ले लिया था, क्योंकि उसने कारोबार में नई इक्विटी पूंजी डालने का फैसला किया था.

Temasek के समर्थन वाली कंपनी है Sembcorp Green Infra

Sembcorp Green Infra, Sembcorp Industries की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है. Sembcorp Industries को सिंगापुर की सरकारी निवेश कंपनी Temasek का समर्थन प्राप्त है. भारत में स्वच्छ ऊर्जा में निवेश बढ़ने और बिजली उत्पादन में गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों की हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयासों के बीच Sembcorp Green Infra ने अपने नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो का विस्तार किया है.

इन कंपनियों को मिली IPO की जिम्मेदारी

IPO के लिए Axis Capital, Citigroup, CLSA, HSBC, ICICI Securities, IIFL Capital Services और Kotak Mahindra Capital को बुक-रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है. प्रस्तावित IPO के जरिए कंपनी की योजना भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ कर्ज का बोझ कम करने की है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

13 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

16 hours ago

हरियाणा में 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, स्टीमहाउस इंडिया ने सरकार के साथ किया समझौता

इस समझौते के तहत राज्य के औद्योगिक क्लस्टर में सामुदायिक बॉयलर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर विचार किया जाएगा.

18 hours ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

18 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

13 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

14 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

16 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.