होम / बिजनेस / अवॉर्ड के लिए जीतने वाले का सलेक्शन करना अपने आप में बहुत दिलचस्प था : सुनील अरोड़ा
अवॉर्ड के लिए जीतने वाले का सलेक्शन करना अपने आप में बहुत दिलचस्प था : सुनील अरोड़ा
सुनील अरोड़ा ने कहा कि हमारे सामने पहले दिन से ये क्लीयर था कि हमें आखिर किन लोगों का चयन करना है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
e4m DNPA Digital media conferences 2023 में कई लोगों ने अवॉर्ड जीता. इन अवॉर्ड के लिए बनाई गई ज्यूरी के सदस्य पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने अवॉर्ड से पहले कहा कि इस ज्यूरी के तहत काम करना अपने आप में एक दिलचस्प अनुभव रहा. उन्होंने कहा कि विनर का नाम तय करना अपने आप में दिलचस्प अनुभव रहा.
ज्यूरी में कौन-कौन रहे शामिल
e4m DNPA Digital media award 2023 के लिए कई बड़े नामों की एक ज्यूरी बनाई गई थी. इसमें पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, जामिया मिलिया इस्लामिया की वाइस चांसलर नजमा अख्तर सहित कई अन्य लोग शामिल थे. सभी ने एक लंबे प्रोसेस के बाद विनर का नाम तय किया था। अवॉर्ड के लिए सभी लोग प्रोग्राम में मौजूद रहे.
क्या बोले सुनील अरोड़ा
सुनील अरोड़ा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि इस अवॉर्ड में विनर नाम तय करते हुए कहा कि ये बात पहले दिन से क्लीयर थी कि हमें उन लोगों को इन अवॉर्ड्सस के लिए चुनना है जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष योगदाना दिया है. इन क्षेत्रों में एजुकेशन, हेल्थ, फाइनेंसियल सुधार, पर्यावरण सुरक्षा, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का प्रमोशन, गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधार, महिला एवं बाल सुधार, जीवन जीने के स्तर में बदलाव जैसे क्षेत्र शामिल किए गए थे. लेकिन हमने आखिर में तय किया हम इनोवेशन और सर्टेनिटी, स्केलेबिलिटी, और सोशल इम्पैक्ट जैसे क्षेत्रों को इन विनर का प्रमुख क्राइटेरिया बनाएंगे. जीतने वाले सभी विनर को उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि आप सभी को हम लोगों की ओर से आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं. उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि आप आगे भी अपने इन प्रयासों को जारी रखेंगे.
टैग्स