होम / बिजनेस / मारुति सुजुकी की चुनिंदा कारें सितंबर से होंगी महंगी, कीमतों में ₹20,000 तक बढ़ोतरी

मारुति सुजुकी की चुनिंदा कारें सितंबर से होंगी महंगी, कीमतों में ₹20,000 तक बढ़ोतरी

कंपनी ने कीमतें बढ़ाने की वजह इनपुट कॉस्ट में लगातार हो रही बढ़ोतरी को बताया है. कच्चे माल और अन्य लागत में इजाफे से वाहनों के उत्पादन की कुल लागत बढ़ी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 hour ago

देश की प्रमुख कार निर्माता मारुति सुजुकी ने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने सितंबर 2026 से अपनी चुनिंदा कारों की कीमतों में ₹20,000 तक बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. कंपनी के मुताबिक, इनपुट कॉस्ट यानी उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल और अन्य लागत में बढ़ोतरी के कारण कीमतें बढ़ाने का फैसला किया गया है. हालांकि, कंपनी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि किन मॉडल और वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ेगी.

सितंबर से लागू होंगी नई कीमतें

मारुति सुजुकी ने सोमवार, 7 सितंबर को बताया कि चुनिंदा मॉडल की कीमतों में अधिकतम ₹20,000 तक की बढ़ोतरी की जाएगी. नई कीमतें सितंबर 2026 से लागू होंगी. हालांकि, कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी की सटीक तारीख और अलग-अलग मॉडल पर होने वाली बढ़ोतरी की जानकारी फिलहाल साझा नहीं की है.

किन कारों पर पड़ेगा असर?

मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में ऑल्टो K10, वैगनआर, स्विफ्ट, डिजायर, बलेनो, फ्रॉन्क्स, ब्रेजा, अर्टिगा और ग्रैंड विटारा समेत कई लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी यह सूची जारी नहीं की है कि इनमें से किन कारों की कीमतें बढ़ाई जाएंगी. इसलिए ग्राहकों को नई कीमतों का इंतजार करना होगा. कीमतों में बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग हो सकती है.

लागत बढ़ने से कंपनी पर दबाव

कंपनी ने कीमतें बढ़ाने की वजह इनपुट कॉस्ट में लगातार हो रही बढ़ोतरी को बताया है. कच्चे माल और अन्य लागत में इजाफे से वाहनों के उत्पादन की कुल लागत बढ़ी है. मारुति सुजुकी ने लागत को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, लेकिन बढ़ती लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालने का फैसला किया गया है.

शेयर बाजार में मारुति के शेयर मजबूत

कारों की कीमतों में बढ़ोतरी के ऐलान के बीच मारुति सुजुकी के शेयरों में मामूली तेजी देखने को मिली. दोपहर करीब 2 बजे एनएसई पर कंपनी का शेयर लगभग 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ ₹12,768.00 पर कारोबार कर रहा था. इस तेजी के साथ कंपनी का बाजार पूंजीकरण ₹4 लाख करोड़ के पार पहुंच गया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO में 5 सरकारी बीमा कंपनियां बेचेंगी शेयर, होगी ₹7,200 करोड़ की कमाई

NSE में सबसे बड़ी हिस्सेदारी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के पास है. LIC के पास एक्सचेंज के करीब 10.72 प्रतिशत शेयर यानी 265.28 मिलियन शेयर हैं. हालांकि, LIC प्रस्तावित आईपीओ में अपनी हिस्सेदारी का कोई भी शेयर बेचने नहीं जा रही है.

2 hours ago

गिग वर्कर्स के लिए बड़ा बदलाव, Ola-Uber जैसी कंपनियों के अंशदान का नया फॉर्मूला होगा तय

गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए सामाजिक सुरक्षा अंशदान की गणना के तरीके पर सरकार कर रही विचार; कारोबार या कामगारों को किए गए भुगतान के आधार पर तय हो सकता है अंशदान

5 hours ago

पिक्सल ने जुटाए 100 मिलियन डॉलर, टेमासेक और सेराफिम की अगुवाई में रिकॉर्ड फंडिंग

इस फंडिंग राउंड में पिक्सल के मौजूदा निवेशक Radical Ventures और growX Ventures ने भी हिस्सा लिया. वहीं, 360 ONE Asset और IMM Investment नए निवेशकों के तौर पर कंपनी से जुड़े हैं.

5 hours ago

आज बाजार में दबाव के संकेत, गिफ्ट निफ्टी फिसला; इन शेयरों पर रखें नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 362.57 अंक चढ़कर 76,515.43 और निफ्टी 24.25 अंक बढ़कर 23,897.70 पर बंद हुआ था.

6 hours ago

ICICI Bank में हिस्सेदारी बढ़ाएगी LIC, RBI ने 9.99% तक खरीद को दी मंजूरी

आईसीआईसीआई बैंक ने 5 सितंबर को नियामकीय फाइलिंग के जरिए RBI की मंजूरी की जानकारी दी. इसके तहत LIC बैंक की चुकता शेयर पूंजी या वोटिंग अधिकारों में कुल मिलाकर 9.99 प्रतिशत तक हिस्सेदारी हासिल कर सकती है.

1 day ago


बड़ी खबरें

मारुति सुजुकी की चुनिंदा कारें सितंबर से होंगी महंगी, कीमतों में ₹20,000 तक बढ़ोतरी

कंपनी ने कीमतें बढ़ाने की वजह इनपुट कॉस्ट में लगातार हो रही बढ़ोतरी को बताया है. कच्चे माल और अन्य लागत में इजाफे से वाहनों के उत्पादन की कुल लागत बढ़ी है.

1 hour ago

OPEC+ का तेल उत्पादन बढ़ाने से इनकार, कच्चा तेल ₹100 के करीब; भारत पर बढ़ेगा महंगाई का दबाव

OPEC+ के मुताबिक, सातों देश हर महीने वैश्विक तेल बाजार की स्थिति और भविष्य की मांग का आकलन करते रहेंगे. अगली बैठक 4 अक्टूबर को प्रस्तावित है.

28 minutes ago

वह बैंक जो कॉफी बेचता है

लेखिका श्रेया मेहर लिखती हैं, Starbucks पर अपने ग्राहकों की करीब 2 अरब अमेरिकी डॉलर की कॉफी की देनदारी है, जो उसने अभी तक बनाई नहीं है. यह देनदारी की समस्या नहीं है, यह रिटेल में सबसे सस्ती फंडिंग है, और कैलिफोर्निया अभी इसके सबसे बेहतर हिस्से के लिए सामने आया है.

3 hours ago

NSE IPO में 5 सरकारी बीमा कंपनियां बेचेंगी शेयर, होगी ₹7,200 करोड़ की कमाई

NSE में सबसे बड़ी हिस्सेदारी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के पास है. LIC के पास एक्सचेंज के करीब 10.72 प्रतिशत शेयर यानी 265.28 मिलियन शेयर हैं. हालांकि, LIC प्रस्तावित आईपीओ में अपनी हिस्सेदारी का कोई भी शेयर बेचने नहीं जा रही है.

2 hours ago

विदेशी पूंजी की बाढ़ और RBI के सामने पैसों को संभालने की चुनौती

समस्याओं की भरमार से भरमार की समस्या तक

2 hours ago