✕

होम / बिजनेस / रूठे कर्मचारियों को मनाने में जुटा SEBI, मांगों पर विचार के लिए बनेगी समिति

रूठे कर्मचारियों को मनाने में जुटा SEBI, मांगों पर विचार के लिए बनेगी समिति

बाजार नियामक सेबी ने एक समिति गठित करने का फैसला लिया है. ये समिति नाराज़ कर्मचारियों की मांगों पर विचार करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सेबी (SEBI) और कर्मचारियों के बीच चल रहे विवाद के शांतिपूर्ण निपटारे के लिए एक समिति बनाई जाएगी. बाजार नियामक सेबी का कहना है कि कर्मचारियों की मांगों पर विचार करने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें सेबी के होल टाइम मेंबर भी शामिल होंगे.

किया था ये अनुरोध 
एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि यह कमेटी काम के लिए बेहतर माहौल बनाने की दिशा में काम करेगी. बताया जा रहा है कि नाराज़ कर्मचारियों ने इस पूरे मामले में सेबी के होल टाइम डायरेक्टर्स से दखल देने का अनुरोध किया था. इसी को ध्यान में रखते हुए गठित होने वाली समिति में उन्हें भी शामिल किया जाएगा. 

आंतरिक मुद्दा बताया
इससे पहले, मार्केट रेगुलेटर सेबी ने 16 सितंबर को जारी बयान में कहा था कि कर्मचारियों की शिकायत आंतरिक मुद्दा है और इसे आपकी बातचीत से हल किया जाएगा. साथ ही उसने यह भी कहा कि कर्मचारियों की शिकायतों के बाद इस महीने की शुरुआत में जो बयान जारी किए गए थे, उन्हें वापस ले लिया गया है. SEBI ने कहा है कि सभी ग्रेड के अधिकारियों के प्रतिनिधियों के साथ रचनात्मक बातचीत में सहमति बनी कि ऐसे मुद्दे पूरी तरह से आंतरिक हैं और उनका निपटारा सेबी के समयबद्ध फ्रेमवर्क एवं गवर्नेंस के उच्च मानकों के तहत किया जाएगा.

पहले कही थी ये बात
सेबी ने हाल ही में 4 सितंबर को जारी बयान वापस ले लिया है. बाजार नियामक ने एक प्रेस रिलीज जारी करके आरोप लगाया था कि कर्मचारियों को बाहरी तत्व अपना मतलब साधने के लिए मीडिया, मंत्रालय और सेबी के बोर्ड में जाने को उकसा रहे हैं. सेबी ने आगे कहा था कि कार्यालय में कामकाज की स्थिति को लेकर जो दावा किया जा रहा है, वो गलत है. कर्मचारियों की की शिकायतें एक रणनीति का हिस्सा हैं, जिसका मकसद ज्यादा बेनेफिट्स हासिल करना है. आरोप लगाने वाले कर्मचारी बाहर से मिसगाइड हो रहे हैं. लेकिन अब सेबी ने इन सभी आरोपों से यू टर्न लेते हुए आपसी बातचीत से मुद्दों को सुलझाने की बात कही है.

क्या हैं कर्मचारियों के आरोप?
सेबी के अधिकारियों ने पिछले महीने वित्त मंत्रालय से शिकायत कर SEBI लीडरशिप पर गंभीर आरोप लगाया था. कर्मचारियों का कहना था कि सेबी नेतृत्व टॉक्सिक वर्क कल्चर को बढ़ावा दे रहा है. पत्र में कहा गया था कि सेबी की बैठकों में चिल्लाना, डांटना और सार्वजनिक रूप से अपमानित करना अब आम बात हो गई है. फाइनेंस मिनिस्ट्री को भेजे पत्र में सेबी अधिकारियों ने कहा था कि माधबी पुरी बुच के नेतृत्व वाली टीम का रवैया सही नहीं है. वो सेबी स्टाफ के साथ कठोर और गैर-पेशेवर भाषा इस्तेमाल करती है. उनकी पल-पल की गतिविधि पर नजर रखी जाती है. उन्हें टारगेट दिए जाते हैं जिन्हें हासिल करना पूरी तरह नामुमकिन है. सभवत: सेबी के इतिहास में यह पहला मौका है जब स्टाफ ने लीडरशिप पर इस तरह के आरोप लगाए हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

14 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

17 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

17 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

13 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित