होम / बिजनेस / ₹20,000 करोड़ से ज्यादा AUM वाले इंडेक्स पर सेबी की सख्ती, अब सीधे आएंगे नियामकीय निगरानी में

₹20,000 करोड़ से ज्यादा AUM वाले इंडेक्स पर सेबी की सख्ती, अब सीधे आएंगे नियामकीय निगरानी में

सेबी का यह कदम भारतीय म्यूचुअल फंड और ETF बाजार में पारदर्शिता, भरोसे और जवाबदेही को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा सुधार माना जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के हितों की सुरक्षा और बेंचमार्क इंडेक्स की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सेबी (SEBI) ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है. मार्केट रेगुलेटर ने प्रस्ताव दिया है कि जिन इंडेक्स को ट्रैक करने वाले फंड्स का कुल AUM 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. उन्हें अब “महत्वपूर्ण सूचकांक” (Significant Indices) माना जाएगा और वे नए नियामकीय दायरे में आएंगे.

म्यूचुअल फंड बेंचमार्क की गवर्नेंस होगी मजबूत

सेबी का कहना है कि इस कदम का मकसद उन इंडेक्स की गवर्नेंस. निगरानी और जवाबदेही को मजबूत करना है. जिन पर देश के बड़े म्यूचुअल फंड और ETF आधारित हैं. सोमवार को जारी कंसल्टेशन पेपर में सेबी ने साफ किया कि जिन सूचकांकों को घरेलू म्यूचुअल फंड स्कीमें बेंचमार्क या ट्रैकिंग इंडेक्स के रूप में इस्तेमाल कर रही हैं. और जिनका कुल AUM 20,000 करोड़ रुपये से ऊपर है. उन्हें “महत्वपूर्ण” की श्रेणी में रखा जाएगा.

इंडेक्स प्रोवाइडर्स का रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी

एक्सपर्ट्स का मानना है कि ETF और इंडेक्स फंड्स में लगातार बढ़ते निवेश को देखते हुए अब इंडेक्स प्रोवाइडर्स को भी औपचारिक रजिस्ट्रेशन और सख्त रेगुलेटरी फ्रेमवर्क के तहत लाना जरूरी हो गया है. नए नियम लागू होने के बाद ऐसे महत्वपूर्ण इंडेक्स को मैनेज करने वाली कंपनियों को सेबी के पास रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा.

30 जनवरी तक मांगी गई हैं पब्लिक की राय

सेबी ने इस प्रस्ताव पर 30 जनवरी तक निवेशकों और बाजार से जुड़े पक्षों से सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं. इसके साथ ही AUM की गणना के लिए एक विस्तृत और पारदर्शी कार्यप्रणाली भी प्रस्तावित की गई है.

कैसे होगा AUM का कैलकुलेशन?

ड्राफ्ट सर्कुलर के अनुसार, किसी इंडेक्स का कुल AUM हर साल दो बार, 30 जून और 31 दिसंबर को पिछले छह महीनों के दौरान हर महीने के औसत दैनिक AUM के आधार पर तय किया जाएगा. अगर कोई म्यूचुअल फंड स्कीम एक से ज्यादा इंडेक्स को ट्रैक करती है. तो AUM को अनुपात के हिसाब से बांटा जाएगा. वहीं “इंडेक्स ऑफ इंडेक्स” के मामलों में संबंधित इंडेक्स के वेटेज के अनुसार AUM का बंटवारा किया जाएगा.

सेबी ने जारी की संभावित “महत्वपूर्ण इंडेक्स” की लिस्ट

सेबी ने 1 जनवरी से 30 जून 2025 के म्यूचुअल फंड डेटा के आधार पर संभावित महत्वपूर्ण सूचकांकों की एक सूची भी जारी की है. इसमें सेंसेक्स, निफ्टी 50, निफ्टी बैंक, निफ्टी 100 और निफ्टी 500 जैसे बड़े इक्विटी बेंचमार्क शामिल हैं. इसके अलावा BSE, NSE और CRISIL द्वारा मैनेज किए जा रहे कई डेट, हाइब्रिड और थीमैटिक इंडेक्स भी इस दायरे में आ सकते हैं. हालांकि, जो इंडेक्स पहले से ही RBI द्वारा रेगुलेट किए जा रहे हैं. उन्हें सेबी के इस नए फ्रेमवर्क से बाहर रखा जाएगा.

छह महीने के भीतर करना होगा आवेदन

नए नियम लागू होने के बाद. जिन इंडेक्स प्रोवाइडर्स के इंडेक्स “महत्वपूर्ण” की श्रेणी में आएंगे. उन्हें सर्कुलर जारी होने के छह महीने के भीतर सेबी के पास रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करना अनिवार्य होगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

1 hour ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

4 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

4 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

4 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

20 hours ago


बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

44 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

1 hour ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

1 hour ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

4 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

4 hours ago