होम / बिजनेस / SEBI ने डिविडेंड, ब्याज पेमेंट पर जारी किए नए नियम, म्यूचुअल फंड्स के लिए भी गुड न्यूज

SEBI ने डिविडेंड, ब्याज पेमेंट पर जारी किए नए नियम, म्यूचुअल फंड्स के लिए भी गुड न्यूज

SEBI का उद्देश्य भुगतान प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना और सभी निवेशकों के लिए सुरक्षा, सुविधा और दक्षता बढ़ाना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार को रेग्‍युलेट करने वाली सेबी (SEBI) की तरफ से बाजार में पारदर्श‍िता बरतने के ल‍िए समय-समय पर न‍ियमों में बदलाव क‍िया जाता है. अब सेबी ने ल‍िस्‍टेड कंपन‍ियों के ल‍िए ब्‍याज और ड‍िव‍िडेंड जैसे पेमेंट को केवल इलेक्ट्रॉनिक मोड से देने का प्रस्ताव दिया है. इसका मकसद पेमेंट प्रोसेस को स्‍ट्रीमलाइन करना और सभी इनवेस्‍टर के ल‍िए सुरक्षा, सुविधा और एफ‍िश‍िएंसी बढ़ाना है. सेबी के मौजूदा एलओडीआर (सूचीबद्धता दायित्व और खुलासा जरूरत) नियम इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट की इजाजत देते हैं.

बैंक से जुड़ी ड‍िटेल गलत होने से द‍िक्‍कत

न‍ियम के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर फेल होने पर चेक या वारंट की इजाजत भी देते हैं. यह विशेष न‍ियम 1,500 रुपये से ज्‍यादा की राशि के लिए है. सेबी की तरफ से कहा गया क‍ि पेमेंट में फेल्‍योर तब होती है जब स‍िक्‍योर‍िटी होल्‍डर की बैंक से जुड़ी जानकारी गलत हो या उपलब्ध ही नहीं होता है, जिसके लिए कंपनियों को चेक भेजने की जरूरत होती है. हाल के आंकड़ों के अनुसार, टॉप 200 ल‍िस्‍टेड कंपनियों के लिए 1.29 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक ड‍िव‍िडेंड पेमेंट फेल हो जाते हैं.

म्यूचुअल फंड्स के लिए यह फैसला

इसके अलावा सेबी ने म्यूचुअल फंडों को क्रेडिट डिफॉल्ट स्वैप (सीडीएस) खरीदने और बेचने दोनों की अनुमति दे दी. इसका उद्देश्य कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में लिक्विडिटी बढ़ाना है. सेबी ने एक सर्कुलर में कहा कि सीडीएस में भाग लेने का यह फ्लैक्सेबिटी म्यूचुअल फंड के लिए एक अतिरिक्त निवेश उत्पाद के रूप में काम करेगा. बाजार की भाषा में क्रेडिट डिफॉल्ट स्वैप इंश्योरेंस कॉन्ट्रैक्ट की तरह होते हैं जो उधारकर्ता द्वारा डिफॉल्ट से रक्षा करते हैं. म्यूचुअल फंड के लिए सीडीएस उनके पास मौजूद ऋण प्रतिभूतियों के जोखिम को प्रबंधित करने में मदद करता है. जब कोई म्यूचुअल फंड सीडीएस खरीदता है, तो वह विशिष्ट बांड (संदर्भ इकाई) के डिफॉल्ट होने पर सुरक्षा के बदले विक्रेता को प्रीमियम का भुगतान करता है.

11 अक्टूबर जवाब देने का समय

सेबी ने अपने परामर्श पत्र में डीमैट और भौतिक रूप से शेयर रखने वाले दोनों स‍िक्‍योर‍िटी होल्‍डर्स के लिए ड‍िव‍िडेंड और ब्याज सहित सभी भुगतान इलेक्ट्रॉनिक रूप में करने का प्रस्ताव दिया है. निवेशकों को सुचारू भुगतान सुनिश्‍च‍ित करने के लिए डिपॉजिटरी प्रतिभागियों के साथ अपने सही बैंक विवरण अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. सेबी ने प्रस्ताव पर 11 अक्टूबर तक लोगों से जवाब मांगे हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिलायंस फैसले की खामोश विरासत: क्या सेबी के लिए अब धोखाधड़ी साबित करना होगा और मुश्किल?

रिलायंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सही कहा कि किसी नियम का उल्लंघन करना और धोखाधड़ी करना एक ही बात नहीं है. लेकिन सबसे गंभीर मामलों में सबूत के स्तर को ऊंचा उठाते हुए अदालत एक ऐसे सवाल को अनुत्तरित छोड़ गई, जिसका जवाब उसने नहीं दिया: ऐसे बाजार में, जहां गलत काम गुमनाम, इलेक्ट्रॉनिक और बिना किसी स्पष्ट पीड़ित के होता है, एक नागरिक नियामक धोखाधड़ी को साबित कैसे करे?

1 week ago

भारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में, 99% बातचीत पूरी; जल्द हो सकता है अंतरिम समझौता: अमेरिकी राजदूत

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में दोनों देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब डॉलर से बढ़कर 220 अरब डॉलर से अधिक हो गया है.

1 week ago

स्पाइसजेट पर GST विभाग का शिकंजा, रद्द हो सकता है पंजीकरण; 124 करोड़ रुपये की टैक्स मांग

जीएसटी विभाग ने CGST/SGST अधिनियम, 2017 की धारा 62 के तहत कंपनी का प्रोविजनल असेसमेंट किया है. इस आकलन के आधार पर विभिन्न अवधियों के लिए कुल 124 करोड़ 65 लाख 87 हजार 156 रुपये की कर मांग निर्धारित की गई है.

1 week ago

मई में 49 लाख बैरल प्रतिदिन पहुंचा भारत का क्रूड आयात, रूस बना सबसे बड़ा सप्लायर

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और आपूर्ति संबंधी अनिश्चितताओं के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आयात रणनीति में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं.

1 week ago

सेबी का सुजलॉन पर बड़ा प्रहार: 29 करोड़ रुपये का जुर्माना, पुरानी क्लीन चिट भी रद्द

खातों में कथित हेराफेरी, भ्रामक वित्तीय खुलासे और समूह कंपनियों के बीच फंड घुमाकर मुनाफा दिखाने के आरोपों पर सेबी ने सुजलॉन एनर्जी और उसके पूर्व शीर्ष अधिकारियों पर भारी जुर्माना लगाया है.

1 week ago

बड़ी खबरें

मई में 49 लाख बैरल प्रतिदिन पहुंचा भारत का क्रूड आयात, रूस बना सबसे बड़ा सप्लायर

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और आपूर्ति संबंधी अनिश्चितताओं के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आयात रणनीति में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं.

1 week ago

रिलायंस फैसले की खामोश विरासत: क्या सेबी के लिए अब धोखाधड़ी साबित करना होगा और मुश्किल?

रिलायंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सही कहा कि किसी नियम का उल्लंघन करना और धोखाधड़ी करना एक ही बात नहीं है. लेकिन सबसे गंभीर मामलों में सबूत के स्तर को ऊंचा उठाते हुए अदालत एक ऐसे सवाल को अनुत्तरित छोड़ गई, जिसका जवाब उसने नहीं दिया: ऐसे बाजार में, जहां गलत काम गुमनाम, इलेक्ट्रॉनिक और बिना किसी स्पष्ट पीड़ित के होता है, एक नागरिक नियामक धोखाधड़ी को साबित कैसे करे?

1 week ago

भारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में, 99% बातचीत पूरी; जल्द हो सकता है अंतरिम समझौता: अमेरिकी राजदूत

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में दोनों देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब डॉलर से बढ़कर 220 अरब डॉलर से अधिक हो गया है.

1 week ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, 2035 तक 150 अरब डॉलर की वैल्यू चेन खड़ी करेगा भारत

रिपोर्ट के मुताबिक, अगले एक दशक में 135-180 अरब डॉलर के निवेश और मजबूत सरकारी समर्थन के दम पर देश न केवल अपनी चिप जरूरतों को पूरा कर सकता है, बल्कि वैश्विक सप्लाई चेन में भी अहम भूमिका निभा सकता है.