✕

होम / बिजनेस / माधबी पुरी बुच के लिए आज बड़ा दिन, SEBI के बोर्ड की बैठक में होगी आरोपों पर चर्चा

माधबी पुरी बुच के लिए आज बड़ा दिन, SEBI के बोर्ड की बैठक में होगी आरोपों पर चर्चा

सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच के खिलाफ पिछले दिनों लगे आरोपों पर आज SEBI के बोर्ड की बैठक में चर्चा हो सकती है. बुच पर हिंडनबर्ग के बाद कांग्रेस ने भी हमला बोला था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बाजार नियामक सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आज यानी 30 सितंबर को होने वाली है. इस बैठक में सेबी चीफ माधबी पुरी बुच के खिलाफ आरोपों पर चर्चा हो सकती है. बुच पर हिंडनबर्ग द्वारा 10 अगस्त को लगाए गए आरोपों के बाद पहली बार यह बैठक हो रही है, इसलिए इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है.

आरोपों पर गंभीर है बोर्ड
माधबी पुरी बुच पिछले कुछ समय से निशाने पर हैं. हिंडनबर्ग के बाद कांग्रेस ने भी उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. बताया जा रहा है कि सेबी चीफ पर लगाए गए आरोपों को बोर्ड ने गंभीरता से लिया है और इन पर मीटिंग में चर्चा निश्चित रूप से होगी.  यह भी संभव है कि इस चर्चा से माधबी पुरी बुच खुद को अलग कर लें. एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सेबी चेयरपर्सन पर लगे आरोपों को लेकर पहले से ही चर्चा चल रही है और बोर्ड मीटिंग में इस पर विचार से चर्चा हो सकती है. इसके अलावा, बैठक में सेबी द्वारा पेश किए गए 11 कंसल्टेंशन पेपर पर भी चर्चा संभव है.

PAC ने बढ़ाई बुच की मुश्किलें
इस बीच, संसद की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (PAC) SEBI के अकाउंट्स की डिटेल्ड जांच कर रही है. कमेटी वित्त वर्ष  2022-23 और 2023-24 के सेबी के अकाउंट्स खंगाल रही है. ऐसा पहली बार है कि PAC को सेबी के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस की जांच की जरूरत महसूस हुई है. ओस कमेटी के प्रमुख वरिष्ठ कांग्रेस लीडर केसी वेणुगोपाल पब्लिक हैं. PAC की 29 अगस्त को हुई बैठक के एजेंडा में सेबी के अकाउटंस की जांच शामिल थी. माना जा रहा है कि अगली बैठक में पब्लिक अकाउंट्स कमेटी सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच को बुला सकती है.

SEBI भी निशाने पर
माधबी पुरी बुच पर लगे आरोपों को लेकर सेबी भी लगातार आलोचना का सामना कर रहा है. हाल ही में सेबी ने RTI में माधबी पुरी बुच से जुड़ी जानकारी देने से इंकार कर दिया था, जिसे लेकर कांग्रेस ने उस पर निशाना साधा. सेबी ने उन मामलों की जानकारी देने से इंकार कर दिया, जिनसे सेबी चीफ माधबी पुरी बुच ने हितों की टकराव की वजह से खुद को अलग कर लिया था. SEBI ने कहा कि ऐसे मामलों की जानकारी आसानी से उपलब्ध नहीं है और इस तरह के मामलों का पता लगाने में उसके संसाधनों की बर्बादी होगी. ट्रांसपेरेंसी एक्टिविस्ट कोमोडोर लोकेश बत्रा (रिटायर्ड) ने RTI एक्ट के माध्यम से सेबी से जानकारी मांगी थी. इसके साथ ही सेबी ने बुच के उस डिक्लेरेशन की कॉपी देने से भी मना कर दिया है, जिसमें उन्होंने सरकार और सेबी के बोर्ड को अपने एवं अपने परिवार के फाइनेंशियल एसेट्स और शेयरों में निवेश के बारे में बताया था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

23 minutes ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

2 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

5 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

6 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

2 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

23 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित