✕

होम / बिजनेस / बोनस शेयरों को लेकर SEBI ने उठाया ऐसा कदम, सुनकर झूम उठेंगे निवेशक

बोनस शेयरों को लेकर SEBI ने उठाया ऐसा कदम, सुनकर झूम उठेंगे निवेशक

सेबी ने बोनस शेयरों से जुड़े नियमों में बदलाव क्या है. नए नियम अगले महीने की एक तारीख से अमल में आ जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने बोनस शेयर को लेकर नियमों में बदलाव किया है. सेबी ने बोनस शेयरों के क्रेडिट और उनकी ट्रेडिंग के बीच का समय घटा दिया है. अब बोनस शेयर की ट्रेडिंग में T+2 नियम लागू होगा, जिसके चलते बोनस शेयर रिकॉर्ड डेट के दो दिन बाद ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे. जबकि पहले की व्यवस्था के तहत बोनस शेयर रिकॉर्ड डेट के लगभग दो सप्ताह बाद ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होते थे

1 अक्तूबर से होंगे लागू
बोनस शेयर के नए नियम  1 अक्टूबर से लागू होंगे और रिकॉर्ड डेट को ट्रेडिंग दिवस यानी T माना जाएगा. SEBI ने निर्देश दिया है कि बोनस शेयर जारी करने वाली कंपनियों को अपने बोर्ड की मंजूरी के पांच कार्यदिवसों के भीतर स्टॉक एक्सचेंजों से सैद्धांतिक मंजूरी हासिल करने के लिए आवेदन करना होगा. बता दें कि रिकॉर्ड डेट वह कटऑफ डेट होती है, जिस पर यह तय होता है कि कौन से शेयरधारक बोनस शेयरों के हकदार हैं. 

जुर्माने का भी प्रावधान
सेबी की तरफ से जारी सर्कुलर में कहा है कि यदि T+2 नियम का पालन नहीं किया गया, तो कंपनियों पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है. सेबी के इस कदम से अब आप अपने बोनस शेयर की ट्रेडिंग जल्द कर पाएंगे. आपको बोनस शेयर क्रेडिट होने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा. सर्कुलर में कहा गया है कि स्टॉक एक्सचेंज का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद संबंधित कंपनी T+1 वाले दिन दोपहर 12 बजे तक डिपॉजिटरी सिस्टम में बोनस शेयरों के क्रेडिट के लिए जरूरी दस्तावेज जमा कराएगी. 

क्या होता है बोनस शेयर?
कई बार कंपनियां शेयर मार्केट में अपने शेयरधारकों को फ्री में शेयर बांटती हैं, उसे ही बोनस शेयर कहते हैं. बोनस शेयर कंपनी के मौजूदा शेयर होल्डर्स को जारी किए जाते हैं और ये पूरी तरह से भुगतान किए गए अतिरिक्त इक्विटी शेयर होते हैं. बोनस शेयर के तहत कंपनी अपने निवेशकों को एक तय अनुपात में अतिरिक्त शेयर देती है. कंपनी का बोर्ड बोनस शेयर जारी करने के लिए पोस्टल बैलेट या कई दूसरे माध्यमों से शेयर होल्डर्स से अप्रूवल ले सकता है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

15 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

18 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

18 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

15 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित