होम / बिजनेस / जांच पूरी करने के लिए सेबी ने मांगा सुप्रीम कोर्ट से इतना समय

जांच पूरी करने के लिए सेबी ने मांगा सुप्रीम कोर्ट से इतना समय

अडानी-हिंडनबर्ग मामले की जांच सेबी कर रहा है, जिसे जल्‍द ही अपनी रिपोर्ट सौंपनी थी लेकिन अब उसने इस मामले में 15 दिन का और समय मांग लिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस साल जनवरी में आई हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है. इस मामले में सेबी मामले की जांच कर रहा है. लेकिन अब सेबी ने इस मामले में 15 दिनों का और समय मांग लिया है. सेबी को इस मामले में 14 अगस्‍त को अपनी रिपोर्ट सौंपनी थी लेकिन अब उसने 15 दिन का और समय मांग लिया है. सेबी की ओर से सुप्रीम कोर्ट को दिए जवाब में कहा गया है कि इस पूरे मामले में 24 मामलों की जांच कर रहा है. इसमें से 17 मामलों की जांच पूरी हो चुकी है. जबकि सात मामलों में कुछ में जांच हो चुकी है जबकि कुछ की बाकी है. ऐसे में उसे इस मामले की जांच को पूरा करने के लिए 15 दिनों का और समय चाहिए.

सेबी ने कोर्ट में क्‍या कहा? 
दरअसल मई में जब इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को करने को कहा था उस वक्‍त उसने 14 अगस्‍त तक इस मामले की रिपोर्ट सबमिट करने को कहा था. लेकिन आज इस मामले में कोर्ट में पेश होकर सेबी ने 15 दिन का और समय मांगा है. सुप्रीम कोर्ट में अब इस मामले की सुनवाई 29 अगस्‍त को होगी. 

इस मामले में पहले ही बढ़ाया जा चुका है समय 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2 मार्च को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को निर्देश दिया था कि वो इस मामले की जांच दो महीने के अंदर पूरी करे. इसके बाद 17 मई को इस मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सेबी को 14 अगस्‍त को अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा था. इस मामले की सुनवाई करते हुए मुख्‍य न्‍यायाधीश ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा था कि निवेशकों की सुरक्षा के लिए भारत के नियामक तंत्र के तौर पर गौर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में जो कमेटी बनाई है वो अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है, इस मामले में अदालत की सहायता करना जारी रखेगी. 

जनवरी में आया था ये पूरा मामला 
ये पूरा मामला जनवरी में आया था जब अमेरिकी शॉर्टशेलर फर्म हिंडनबर्ग ने अडानी समूह के खिलाफ कई तरह के आरोप लगाए थे. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद कंपनी को बड़े नुकसान का भी सामना करना पड़ा था. अडानी समूह भी अपनी भविष्‍य की योजनाओं को आगे बढ़ाने को लेकर इस रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है. इसमें समूह की बाजार से पैसा जुटाने से लेकर दूसरी तरह की योजनाएं शामिल हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

1 hour ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

3 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

5 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

7 hours ago

ईंधन और खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी, जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर पहुंची

जनवरी 2025 से लागू नई CPI श्रृंखला के तहत यह पहला मौका है, जब खुदरा महंगाई RBI के 4% के लक्ष्य से ऊपर पहुंची है.

7 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

1 hour ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

5 hours ago

JW Marriott Mussoorie ने मनोज कुमार को बनाया डायरेक्टर ऑफ फाइनेंस

मनोज कुमार की विशेषज्ञता वित्तीय नियंत्रण, ऑडिट प्रबंधन, बजट तैयार करने, वैरिएंस एनालिसिस, मैनेजमेंट रिपोर्टिंग, टैक्सेशन और ERP सिस्टम लागू करने में है.

2 hours ago

CapitalXB ने पवन माताई को बनाया बिजनेस हेड, MSME और एक्सपोर्ट फाइनेंस कारोबार को देंगे नई रफ्तार

पवन माताई के पास कॉर्पोरेट बैंकिंग, ट्रेड फाइनेंस, सप्लाई चेन फाइनेंस और फिनटेक आधारित क्रेडिट के क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव है.

2 hours ago

गुजरात का स्वर्णिम अवसर: क्यों अगली वैश्विक विनिर्माण क्रांति की शुरुआत यहीं से हो सकती है

लेखक के अनुसार, यह समय गुजरात के लिए बेहद अनुकूल है. CETA के तहत भारतीय निर्यातकों को ब्रिटेन में लगभग 99 प्रतिशत टैरिफ लाइनों पर शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी.

2 hours ago