होम / बिजनेस / Mutual Funds Industry को इस पहलू से है खतरा, SEBI प्रमुख ने दी चेतावनी!

Mutual Funds Industry को इस पहलू से है खतरा, SEBI प्रमुख ने दी चेतावनी!

AMFI के पास एक आचार समिति होनी चाहिए और इस समिति को स्वतंत्र आधार पर बाजार में गलत काम करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

लॉन्ग-टर्म में बेहतर रिटर्न्स प्राप्त करने के लिए इन्वेस्टमेंट के बहुत से तरीके उपलब्ध हैं और म्युचुअल फंड्स भी इन्हीं तरीकों में से एक है. अगर आप इन्वेस्टमेंट के माध्यम से लॉन्ग-टर्म में संपत्ति बनाने के बारे में विचार कर रहे हैं तो म्युचुअल फंड्स आपके लिए सबसे सही विकल्प हो सकता है और देश में म्युचुअल फंड्स इंडस्ट्री बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है. लेकिन हाल ही में SEBI (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) की चेयरपर्सन ने इस इंडस्ट्री के सामने मौजूद चुनौतियों के बारे में बताया है. 

इंडस्ट्री के सामने क्या है खतरा?
SEBI की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि म्युचुअल फंड्स इंडस्ट्री की वृद्धि में सबसे बड़ी अड़चन व्यक्तिगत स्तर पर गड़बड़ी है जिससे निपटने के लिए एक समिति के गठन की आवश्यकता है. एक इंडस्ट्री के रूप में आज हम जहां मौजूद हैं, वहां हमारी नींव बहुत ही मजबूत है. लेकिन अब समय आ गया है कि हम इस नींव के ऊपर एक मजबूत ढांचा बनाएं. म्युचुअल फंड्स इंडस्ट्री की वृद्धि के रास्ते में अगर कोई जोखिम है तो वह व्यक्तिगत स्तर पर गड़बड़ी ही है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसी गलती पाई जाती है तो रेगुलेटर के रूप में हमें आवश्यक कदम उठाने होंगे. 

जरूरी है सख्त कार्यवाही
SEBI की चेयरपर्सन ने आगे कहा कि म्युचुअल फंड इंडस्ट्री की नींव बहुत मजबूत है और इसे केवल एक ही चीज हिला सकती है वह है व्यक्तिगत स्तर पर गड़बड़ी. इसीलिए म्युचुअल फंड इंडस्ट्री की संस्था AMFI (एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया) के पास एक आचार समिति होनी चाहिए और इस समिति को स्वतंत्र आधार पर बाजार में गलत काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए. 

उद्योग की क्षमता पर है भरोसा
SEBI की चेयरपर्सन ने म्युचुअल फंड्स इंडस्ट्री पर भरोसा जताया और कहा कि इस उद्योग की क्षमता काफी ज्यादा है और इस क्षमता के साथ यह इंडस्ट्री मौजूदा 40 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 100 लाख करोड़ रुपयों तक भी पहुंच सकती है. इसके साथ ही उन्होंने म्युचुअल फंड्स इंडस्ट्री से टेक्नोलॉजी में ज्यादा से ज्यादा निवेश करने को भी कहा. SEBI प्रमुख ने कहा कि टेक्नोलॉजी एक काफी महत्त्वपूर्ण पहलू है और इससे उद्योग की कुशलता बढ़ने के साथ-साथ लागत को कम करने में भी उद्योग को सक्षम बनाती है. 
 

यह भी पढ़ें: UP में यहां बसेगा नया शहर, आसमान के पार पहुंचे जमीनों के दाम!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

16 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

16 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago