✕

होम / बिजनेस / कांग्रेस के आरोपों पर SEBI चेयरपर्सन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'सभी आरोप झूठे, दुर्भावनापूर्ण'

कांग्रेस के आरोपों पर SEBI चेयरपर्सन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'सभी आरोप झूठे, दुर्भावनापूर्ण'

सेबी चीफ ने उन पर लगे आरोपों को झूठा और निराधार बताया है. उन्होंने कहा हमारी बिना जानकारी के हमारे आईटीआर हासिल करना एक अपराध है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मार्केट रेगुलेटर सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर आरोपों की बौछार करने वाली हिंडनबर्ग की रिपोर्ट (Hindenburg Report) का मसला अभी भी शांत होता नहीं दिखाई दे रहा है. हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने माधबी पुरी बुच को लेकर कुछ आरोप जड़े थे. इन पर अब सेबी चीफ ने अपनी सफाई पेश की है. उन्होंने एक बार फिर से दोहराया है कि इन आरोपों में कुछ भी सच्चाई नहीं है. उन्होंने अपने निवेश और नौकरियों से जुड़ी हर जानकारी सेबी को पहले से ही दी हुई थी. 

आरोपों पर क्या बोलीं सेबी चेयरपर्सन 

SEBI चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने आखिरकार आरोपों पर चुप्पी तोड़ी. माधबी पुरी और उनके पति धवल बुच के नाम से स्टेटमेंट जारी किया गया है. कांग्रेस और हिंजनबर्ग की ओर से लगाए गए आरोपों पर सेबी चेयरपर्सन ने व्यक्तिगत क्षमता में स्टेटमेंट जारी किया है. उन्होंने अपनी निष्ठा पर उठे सवालों और चलाए जा रहे 'दुष्प्रचार' का खंडन किया.  

सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच और  उनके पति ने कांग्रेस के लगाए आरोपों को नकारते हुए कहा कि ये आरोप 'गलत, प्रेरित और मानहानिकारक' हैं. बुच ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस की तरफ से लगाए गए आरोप उनके द्वारा दाखिल आयकर रिटर्न में दर्ज विवरणों पर आधारित हैं. उन्होंने कहा कि वित्तीय मामलों से जुड़ी सभी सूचनाओं का उनकी तरफ से पूरी तरह खुलासा किया गया है और करों का उचित भुगतान भी किया गया है. सेबी प्रमुख ने अपने बयान में कहा, हमारे आयकर रिटर्न से जुड़े विवरण स्पष्ट रूप से धोखाधड़ी वाले तरीकों और अवैध ढंग से हासिल किए गए हैं.

ICICI ग्रुप से जुड़ा कोई फैसला नहीं लिया 

कांग्रेस ने माधबी पुरी बुच और धवल बुच पर हितों के टकराव और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. विपक्षी पार्टी का कहना है कि उन्होंने अपनी कंसल्टेंसी फर्म अगोरा एडवाइजरी (Agora Advisory) के जरिए ICICI ग्रुप समेत अन्य कंपनियों से इनकम प्राप्त की है. माधबी पुरी बुच ने कहा कि हमने सभी निवेश, प्रॉपर्टी और कंपनियों के बारे में सेबी को साल 2017 में ही जानकारी दी थी. ऐसे आरोप हमारी साख गिराने वाले और झूठे हैं. इनका उद्देश्य कुछ और है. सेबी चीफ ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने आईसीआईसीआई ग्रुप से जुड़ी किसी भी फाइल को डील नहीं किया. उन्होंने कहा कि साल 2011 में वह ICICI बैंक से अनपेड लीव पर चली गई थीं. ऐसे में एक साथ दो जगहों पर काम करने का सवाल ही पैदा नहीं होता है.

हमारा आईटीआर हासिल करना कानून का उल्लंघन 

सेबी चीफ ने अपनी सफाई में कहा कि साल 2013 में उन्होंने सिंगापुर में अपने पति के साथ रहने का फैसला किया तो उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक से खुद को अलग कर लिया था. उन्होंने कहा कि यह आरोप इनकम टैक्स रिटर्न के आधार पर लगाए जा रहे हैं. जब हमने आईटीआर में सारी जानकारी दी थी तो फिर आरोप कैसे बन सकते हैं. हमारे आईटीआर हासिल करना भी कानून का उल्लंघन है. हमने पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से पैसा कमाया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

16 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

19 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित