होम / बिजनेस / SEBI की EROS INT. के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, MD, CEO के खिलाफ उठाया ये कदम  

SEBI की EROS INT. के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, MD, CEO के खिलाफ उठाया ये कदम  

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने सीईओ प्रदीप कुमार द्विवेदी को इरोज इंटरनेशनल के अलावा किसी भी सूचीबद्ध फर्म में कोई भी निदेशक पद संभालने से प्रतिबंधित कर दिया है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

सेबी लगातार अलग-अलग कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटा है. इसी कड़ी में अब सेबी ने गलत व्‍यापार नियमों के उल्‍लंघन के आरोप में अगली सूचना तक EROS INTERNATIONAL MEDIA, उसके प्रमोटरों और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) प्रदीप कुमार द्विवेदी को प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है. पूंजी बाजार नियामक ने उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुनील अर्जन लुल्ला को इरोज इंटरनेशनल या उसकी सहायक कंपनियों सहित किसी भी सूचीबद्ध कंपनी में कोई भी निदेशक पद संभालने से रोक दिया है.
सेबी ने द्विवेदी को इरोज इंटरनेशनल के अलावा किसी भी सूचीबद्ध फर्म में कोई भी निदेशक पद संभालने से रोक दिया है. इरोज वर्ल्डवाइड एफजेड और इरोज डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड को अगले आदेश तक प्रतिभूति बाजारों तक पहुंच से प्रतिबंधित कर दिया गया है.

सेबी ने नियुक्‍त किया फॉरेसिक ऑडिटर 
सेबी ने इस मामले की जांच करने के लिए एक फोरेंसिक ऑडिटर नियुक्त किया है कि क्या कंपनी से धन निकाला गया है अभी इसकी जांच अभी भी पूरी नहीं हुई है. सेबी ने ऑडिटर को कंपनी के खातों की जांच करने के लिए एक फोरेंसिक ऑडिटर भी नियुक्त किया है. यह आदेश कंपनी के वित्तीय विवरणों की जांच के बाद आया है, जिसमें कथित तौर पर संख्याओं की गलत बयानी और/या धन की हेराफेरी का संकेत मिला है.

आम शेयरधारकों की रक्षा करना जरूरी 
सेबी ने अपने अंतरिम आदेश में कहा है कि सेबी द्वारा शुरू की गई विस्तृत जांच के पूरा होने तक, सार्वजनिक शेयरधारकों के हितों के साथ-साथ सामान्य निवेशकों के हितों की रक्षा करने और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए एक अंतरिम एकपक्षीय आदेश पारित करने की आवश्यकता है जिससे आगे ऐसा कोई फंड की हेराफेरी ना हो सके. 
वित्त वर्ष 2019-20 में, इरोस इंटरनेशनल मीडिया ने 'कंटेंट एडवांस', 'फिल्म राइट्स' के लिए ₹1,553.52 करोड़ का प्रावधान किया. उसी वर्ष, कंपनी ने लिखा कि उसे ₹519.98 करोड़ ऑफ ट्रेड राशि प्राप्‍त हुई है. 

कई तरह की पाई गई अनियमित्‍ताएं 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने बयानों की जांच की और प्रारंभिक जांच रिपोर्ट (पीईआर) सेबी को भेज दी. अधिकारियों ने देखा कि ऑपरेशन ट्रेड और दिए गए लोन से जो पैसा दिया गया था वो ज्‍यादातर पार्टी लेनदेन थे. उनमें उस वित्‍तीय वर्ष 2020 में काफी इजाफा हुआ था. लेन-देन से संकेत मिलता है कि कंपनी वित्तीय गलत रिपोर्टिंग या धन की हेराफेरी/डायवर्जन में संलग्न थी. सेबी ने कहा, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी ने संभावित फर्जी संस्थाओं से प्राप्त होने वाले राजस्व को रिकॉर्ड करके और बाद में इन संस्थाओं को अपने स्वयं के फंड को राउंड ट्रिपिंग करके पहले से ही मान्यता प्राप्त राजस्व के खिलाफ भुगतान करने में सक्षम बनाकर अपने खातों की पुस्तकों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

13 hours ago

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

13 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

14 hours ago

संदीप बत्रा का ग्लोबल लीडरशिप मॉडल: कैसे HSBC के जरिए भारत की बढ़ती संपदा को दुनिया से जोड़ रहे हैं बैंकिंग दिग्गज

25 वर्षों से अधिक के बैंकिंग अनुभव, पांच देशों में नेतृत्व और भारत के वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार को नई दिशा देने वाले HSBC इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं हेड ऑफ इंटरनेशनल वेल्थ एंड प्रीमियर बैंकिंग संदीप बत्रा का करियर वैश्विक अनुभव और ग्राहक-केंद्रित सोच का अनूठा उदाहरण है.

15 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

13 hours ago

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

13 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

16 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

14 hours ago

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

15 hours ago