होम / बिजनेस / Brightcom Group पर SEBI का शिकंजा: क्या कंपनी के ऑडिटर्स सो रहे थे? 

Brightcom Group पर SEBI का शिकंजा: क्या कंपनी के ऑडिटर्स सो रहे थे? 

सेबी ने 2014-15 से लेकर 2019-20 तक कंपनी के खातों की जांच की और पाया कि Brightcom ने अपनी आर्थिक सेहत की सही तस्वीर पेश नहीं की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी Brightcom Group पर सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी ने शिकंजा कस लिया है. सेबी ने आदेश जारी करते हुए कंपनी के खातों पर जांच बैठाई है. साथ ही यह भी कहा है कि कंपनी के निदेशक फिलहाल अपने शेयर नहीं बेच सकते. दरअसल, हैदराबाद स्थित इस कंपनी के खातों में करीब 1300 करोड़ रुपए की गड़बड़ी पाई गई थी, जिसके आधार पर SEBI ने यह कार्रवाई की है.

पेश किया गलत आंकड़ा
सेबी ने 2014-15 से लेकर 2019-20 तक कंपनी के खातों की जांच की और पाया कि Brightcom Group ने अपनी आर्थिक सेहत की सही तस्वीर पेश नहीं की. SEBI के अनुसार, ब्राइटकॉम ने 2014 और 2020 के बीच अपने मुनाफे को बढ़ा-चढ़ाकर बताया और खर्चों को कम करके दिखाया. इस तरह उसने 868 करोड़ रुपए का गलत आंकड़ा पेश किया. इन्हीं गड़बड़ियों को ध्यान में रखते हुए सेबी ने फॉरेन्सिक ऑडिट कराने का आदेश दिया है. 

कई जानकारी छिपाई
बाजार नियामक ने कहा है कि Brightcom Group ने कई तरह की वित्तीय जानकारियां छिपाए रखीं, उनका समय पर खुलासा नहीं किया गया. इसके साथ ही सेबी ने ब्राइटकॉम ग्रुप के ऑडिटर्स पर भी सवाल उठाए हैं. उसका कहना है कि जब कंपनी में इतनी गड़बड़ियां दिख रही थीं, तो ऑडिटर्स ने अपने ऑब्जर्वेशन और टिप्पणियों में इसका उल्लेख क्यों नहीं किया? सेबी के मुताबिक, कंपनी के ऑडिटर्स, ऑडिटिंग मानकों द्वारा आवश्यक वित्तीय विवरणों पर एक योग्य राय जारी करने में विफल रहे.

जांच में मिली ये खामियां 
सेबी ने अपनी जांच में पाया कि ऑडिटर कंपनी पी. मुरली एंड कंपनी कई मोर्चों पर Brightcom Group की सही तस्वीर पेश करने में नाकाम रही. उदाहरण के तौर पर, उसने ब्राइटकॉम की विदेशी शाखाओं के ऑडिट परिणामों को शामिल नहीं किया. लेखापरीक्षकों की स्वतंत्रता से संबंधित मानदंडों का उल्लंघन किया गया. PCN एंड एसोसिएट्स, वित्तीय वर्ष 2017-2020 के ऑडिटर, पिछले ऑडिटर पी. मुरली से जुड़े रहे. पी मुरली के पार्टनर मुरली मोहन राव का ब्राइटकॉम के रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंट, आरती कंसल्टेंट्स प्राइवेट के साथ करीबी व्यापारिक संबंध थे, जो स्वतंत्रता को अनिवार्य करने वाले नियमों का उल्लंघन था. इन अयोग्यताओं के बावजूद, पी. मुरली को सितंबर 2022 से लगातार पांच वर्षों के लिए फिर से ऑडिटर नियुक्त किया गया.

प्रमोटर्स पर ये आरोप
सेबी ने अपनी जांच में यह भी पाया कि प्रमोटर्स ने कंपनी के शेयर बहुत कम भाव पर खरीदे और जब भाव ऊपर गया तो कंपनी के शेयर मुनाफे में बेच दिए. बाजार नियामक ने अब कड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी के डायरेक्टर, CFO, प्रमोटर ग्रुप के 2 और लोगों को शेयर बेचने से रोक दिया है. इनके शेयरों को फिलहाल फ्रीज किया गया है. सेबी के आदेश के बाद अब कंपनी को 2014-15 से लेकर 2021-22 तक खातों को नए सिरे से बनाना पड़ेगा.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

2030 तक 100 अरब डॉलर के टेक्सटाइल निर्यात का रोडमैप तैयार, गिरिराज सिंह ने जारी किया 'CXO ब्लूप्रिंट 2030'

रिपोर्ट के मुताबिक, टेक्सटाइल कचरे की रिसाइक्लिंग के जरिए करीब 9.4 अरब डॉलर का अतिरिक्त आर्थिक मूल्य भी सृजित किया जा सकता है.

4 hours ago

भारत के ऑफिस बाजार में GCCs का दबदबा, H1 2026 में 45% लीजिंग पर कब्जा: ANAROCK

ANAROCK के अनुसार, H1 2026 में देश के सात प्रमुख शहरों में कुल 4.26 करोड़ वर्ग फुट (42.6 मिलियन वर्ग फुट) ग्रॉस ऑफिस लीजिंग दर्ज की गई. इसमें से करीब 1.92 करोड़ वर्ग फुट स्पेस GCCs ने लीज पर लिया.

6 hours ago

Tech Mahindra का मुनाफा 40% से ज्यादा बढ़ा, आय और मार्जिन में भी शानदार उछाल

जून 2026 तिमाही में कंपनी का समेकित परिचालन राजस्व बढ़कर 15,712 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि के 13,351 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.7% अधिक है.

7 hours ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

7 hours ago

फूड डिलीवरी बाजार में बड़ा दांव, Delivery Hero खरीदने के लिए Uber ने लगाई 14.8 अरब डॉलर की बोली

इस अधिग्रहण के जरिए कंपनी यूरोप, एशिया, मध्य पूर्व, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में Delivery Hero के कारोबार को अपने Uber Eats प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ना चाहती है.

9 hours ago


बड़ी खबरें

2030 तक 100 अरब डॉलर के टेक्सटाइल निर्यात का रोडमैप तैयार, गिरिराज सिंह ने जारी किया 'CXO ब्लूप्रिंट 2030'

रिपोर्ट के मुताबिक, टेक्सटाइल कचरे की रिसाइक्लिंग के जरिए करीब 9.4 अरब डॉलर का अतिरिक्त आर्थिक मूल्य भी सृजित किया जा सकता है.

4 hours ago

पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, 2,600 यात्री कर सकेंगे सफर

भारतीय रेल की इस हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच लगाए गए हैं. जिंद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है.

9 hours ago

भारत के ऑफिस बाजार में GCCs का दबदबा, H1 2026 में 45% लीजिंग पर कब्जा: ANAROCK

ANAROCK के अनुसार, H1 2026 में देश के सात प्रमुख शहरों में कुल 4.26 करोड़ वर्ग फुट (42.6 मिलियन वर्ग फुट) ग्रॉस ऑफिस लीजिंग दर्ज की गई. इसमें से करीब 1.92 करोड़ वर्ग फुट स्पेस GCCs ने लीज पर लिया.

6 hours ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

7 hours ago

क्या CBG से बदलेगी भारत की ऊर्जा तस्वीर? नीतियों से आगे बढ़कर मजबूत इकोसिस्टम बनाने की चुनौती

इस लेख में लेखक विशाल खाल्दे ने संस्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में CBG की बढ़ती भूमिका पर विस्तार से अपने विचार साझा किए हैं.

4 hours ago