✕

होम / बिजनेस / SC के फैसले से JSW स्टील को बड़ा झटका, शेयरों में 5% से ज्यादा गिरावट

SC के फैसले से JSW स्टील को बड़ा झटका, शेयरों में 5% से ज्यादा गिरावट

SC के फैसले के कारण JSW स्टील के शेयरों में भारी गिरावट आई है. कोर्ट ने भूषण पावर एंड स्टील के अधिग्रहण को गैरकानूनी ठहराया, जिससे लिक्विडेशन का आदेश दिया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सुप्रीम कोर्ट (SC) के फैसले के बाद  शुक्रवार को JSW स्टील के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज हुई. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अपने एक फैसले में भूषण पावर एंड स्टील के अधिग्रहण को गैरकानूनी ठहराया है. अदालत का यह निर्णय इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत भविष्य में होने वाले अधिग्रहणों के लिए एक महत्वपूर्ण नजीर बन सकता है. कोर्ट के इस फैसले के बाद कंपनी को बड़ा झटका लगा और इसका शेयर एनएसई पर 5.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 970.00 के भाव पर बंद हुआ. वहीं बीएसई पर 5.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 972.15 के भाव पर बंद हुआ. 

अधिग्रहण प्रक्रिया में पाई गई खामियां

JSW स्टील ने 2021 में भूषण पावर एंड स्टील में 49% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था, जो बाद में बढ़कर 83% तक पहुंच गई. यह डील इक्विटी और कन्वर्टिबल डिबेंचर्स के मिश्रण से की गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रक्रिया को गलत मानते हुए कहा कि अधिग्रहण केवल इक्विटी के जरिए किया जाना चाहिए था और IBC की तय समयसीमा का भी पालन नहीं हुआ.

सुप्रीम कोर्ट ने दी लिक्विडेशन की मंजूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अदालत ने भूषण पावर एंड स्टील के लिक्विडेशन का आदेश दे दिया है. हालांकि, JSW स्टील को रिव्यू पिटीशन दायर करने का विकल्प खुला है. सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील एचपी रनिना के अनुसार, JSW को अपनी पुनरावेदन याचिका में केवल इक्विटी ऑफर देने पर ध्यान देना चाहिए. अगर कन्वर्टिबल डिबेंचर्स को हटाया जाए, तो यह मामला फिर से मजबूत हो सकता है.

JSW पर क्या होगा असर?

भूषण पावर JSW की कुल उत्पादन क्षमता (37.5 मिलियन टन प्रति वर्ष) का लगभग 12.5-13% और कंपनी के EBITDA में 10% योगदान करता है. लिक्विडेशन की स्थिति में यह पूरा योगदान खतरे में पड़ सकता है, जिससे कंपनी के लाभ और उत्पादन दोनों पर असर पड़ेगा.

निवेशकों में चिंता का माहौल

इस फैसले के बाद निवेशकों में चिंता बढ़ गई है कि JSW स्टील को भूषण पावर की संपत्तियों से हाथ धोना पड़ सकता है. इससे कंपनी की दीर्घकालिक विकास रणनीतियों पर भी प्रभाव पड़ सकता है. शेयर फिलहाल 52 सप्ताह के निचले स्तर के करीब पहुंच चुका है, और आगे और दबाव बन सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार, अल्पकालिक दृष्टिकोण से JSW स्टील के शेयरों में अस्थिरता बनी रह सकती है. निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे रिव्यू पिटीशन और लिक्विडेशन प्रक्रिया की दिशा पर नजर बनाए रखें. लंबी अवधि में JSW की अन्य परियोजनाओं, जैसे ओडिशा प्लांट, पर फोकस करना अधिक उपयुक्त हो सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है, यह खबर केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखी गई है. BW हिन्दी आपको किसी भी जगह के निवेश की सलाह नहीं देता है, अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI स्टार्टअप Viven AI ने भारत में लॉन्च किया TwinCafe, अब 24x7 उपलब्ध होंगे डिजिटल एक्सपर्ट्स

प्लेटफॉर्म पर विशेषज्ञ अपनी जानकारी, अनुभव और कंटेंट के आधार पर बना सकेंगे एआई डिजिटल ट्विन; मोबाइल ऐप आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने की योजना

14 minutes ago

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

29 minutes ago

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

3 hours ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

3 hours ago

बड़ी खबरें

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

29 minutes ago

AI स्टार्टअप Viven AI ने भारत में लॉन्च किया TwinCafe, अब 24x7 उपलब्ध होंगे डिजिटल एक्सपर्ट्स

प्लेटफॉर्म पर विशेषज्ञ अपनी जानकारी, अनुभव और कंटेंट के आधार पर बना सकेंगे एआई डिजिटल ट्विन; मोबाइल ऐप आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने की योजना

14 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

19 hours ago