✕

होम / बिजनेस / SBI को हुआ 70,901 करोड़ रुपये का मुनाफा, इन रणनीतियों से मिला फायदा

SBI को हुआ 70,901 करोड़ रुपये का मुनाफा, इन रणनीतियों से मिला फायदा

SBI की यह वित्तीय सफलता उसकी सतर्क रणनीतियों, नीतिगत समझ और चुनौतियों से निपटने की क्षमता का स्पष्ट प्रमाण है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने वित्त वर्ष 2024-25 में 70,901 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. यह लाभ पिछले वित्त वर्ष (2023-24) के 61,077 करोड़ रुपये की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है. यह उपलब्धि एसबीआई की रणनीतिक निर्णयों और वित्तीय अनुशासन का परिणाम मानी जा रही है. आइए जानते हैं वित्तीय परिणाम के बाद इसके शेयर का क्या हाल है?

ब्याज दर में गिरावट के बावजूद मुनाफा
एसबीआई के चेयरमैन सी. एस. शेट्टी ने बताया कि बैंक ने चालू वित्त वर्ष में ब्याज दरों में गिरावट जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद अपनी परिसंपत्तियों पर प्रतिफल (Return on Assets - ROA) को 1% से अधिक बनाए रखने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने कहा कि रेपो दरों में संभावित कटौती से शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) पर दबाव बनेगा, लेकिन बैंक ने पहले से ही इस पर रणनीति तैयार कर ली है.

जमा दरों में बदलाव की तैयारी
शेट्टी ने संकेत दिया कि बैंक जमा दरों में पुनर्गठन करेगा ताकि मौद्रिक नीतियों का प्रभावी रूप से प्रसारण किया जा सके. उन्होंने कहा, “हम सुनिश्चित करेंगे कि जमा पर ब्याज दरों में बदलाव रेपो दरों के अनुरूप हो, ताकि बैंक की मार्जिन सुरक्षित रहे.”

ROA और ROE में सुधार
एसबीआई ने पिछले वित्त वर्ष में ROA को 1.04% से बढ़ाकर 1.10% किया, जबकि रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) करीब 20% के स्तर पर स्थिर रहा. शेट्टी ने कहा कि बैंक का लक्ष्य है कि वह दीर्घकालिक रूप से ROE को 15% से ऊपर बनाए रखे.

66 लाख करोड़ रुपये का बहीखाता, ऑपरेटिंग प्रॉफिट में उछाल
पिछले वित्त वर्ष में एसबीआई की बहीखाता राशि बढ़कर 66 लाख करोड़ रुपये हो गई. साथ ही, बैंक का परिचालन लाभ भी पहली बार एक लाख करोड़ रुपये को पार कर गया और 1,10,579 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

शेट्टी के अनुसार, मौद्रिक नीति में बदलाव का प्रभाव जमा लागत पर पड़ने में आमतौर पर 12 से 18 महीने का समय लगता है. ऐसे में एसबीआई अगले एक साल के लिए सतर्क और रणनीतिक दोनों दृष्टिकोण अपनाने की तैयारी में है.

मुनाफे के बावजूद शेयक में हल्की गिरावट

एसबीाई को वित्तीय परिाणाम में जबरदस्त मुनाफा हुआ है,बावजूद इसके शेयर में गिरावट देखी जा रही है. सोमवार को कारोबारी सत्र के दौरान खबर लिखे जाने तक एसबीआई का शेयर 1.19 प्रतिशत की हल्की गिरावट के साथ  790.45 के भाव पर कारोबार करता दिखा. हालांकि एक्सपर्ट्स का मानान है कि शेयर में तेजी आएगी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

2 hours ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

2 hours ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

17 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

18 hours ago

बड़ी खबरें