होम / बिजनेस / Future Retail के खिलाफ दिए SEBI के आदेश को SAT ने किया रद्द!

Future Retail के खिलाफ दिए SEBI के आदेश को SAT ने किया रद्द!

जांच में सामने आये तथ्यों के आधार पर एक साल तक Future Retail और इसकी शाखाओं को सिक्योरिटीज मार्केट से बैन कर दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फ्यूचर रिटेल (Future Retail) मामले में इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर आ रही है कि सिक्योरिटीज अपील ट्रिब्यूनल यानी SAT ने सिक्योरिटीज एवं एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) द्वारा फ्यूचर रिटेल के खिलाफ दिए आदेश को रद्द कर दिया है. 

SEBI का आदेश
इसके साथ ही SAT ने कंपनी के प्रमोटर ग्रुप फ्यूचर कॉर्पोरेट रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड (Future Corporate Resources Private Limited) के फाउंडर किशोर बियानी और डायरेक्टर अनिल बियानी को आदेश दिया गया है कि वह गैर-कानूनी कमाई के रूप में दिए गए 17.78 करोड़ रुपयों को वापस प्राप्त कर लें. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि SEBI ने इनसाइडर-ट्रेडिंग के आरोपों के बाद फ्यूचर रिटेल पर जांच करनी शुरु की थी और बाद में जांच में सामने आये तथ्यों के आधार पर एक साल तक कंपनी और इससे संबंधित कुछ अन्य शाखाओं को सिक्योरिटीज मार्केट से बैन कर दिया था.

SAT ने क्या कहा?
कल आदेश देते हुए SAT ने SEBI द्वारा दिए गए इस आदेश को रद्द कर दिया था और कहा है कि कंपनी और इनसे संबंधित इकाइयों ने अप्रकाशित प्राइस-सेंसिटिव इन्फॉर्मेशन (UPSI) के आधार पर ट्रेड नहीं किया है, क्योंकि विनिवेश से संबंधित जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से पब्लिक वेबसाइटों पर भी उपलब्ध थी. SAT ने अपने आदेश में कहा है कि हम संतुष्ट हैं कि विनिवेश से संबंधित जानकारी पब्लिक वेबसाइटों पर उपलब्ध थी और इंटरव्यू एवं खबरों के सामने आने के बाद अपील कर्ताओं द्वारा की गई ट्रेडिंग को UPSI से जोड़कर नहीं देखा जा सकता. इसीलिए कारण बताओं नोटिस में बताये गए आरोप असफल हो जाते हैं और WTM द्वारा की गई जांच में सामने आई जानकारी को साबित नहीं किया जा सकता. 

क्या था पूरा मामला?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि SEBI द्वारा फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (Future Retail Limited) की जांच की गई थी ताकि यह बताया लगाया जा सके कि 10 मार्च 2017 से लेकर 20 अप्रैल 2017 के बीच कुछ निश्चित इकाइयों का व्यापार हुआ है या नहीं? इसी दौरान फ्यूचर रिटेल और ब्लूरॉक ई-सर्विसेज की एक शाखा, होमटाउन और फ्यूचर एंटरप्राइसेज की ही एक अन्य इकाई के मर्जर के बारे में भी विचार किया जा रहा था. SEBI ने कारण बताओ नोटिस में आरोप लगाया था कि UPSI की अवधी 10 मार्च 2017 से लेकर 20 अप्रैल 2017 के बीच थी.
 
यह भी पढ़ें: Inox India की लिस्टिंग हुई पूरी 44% प्रीमियम के साथ NSE पर लिस्ट हुआ स्टॉक!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

20 minutes ago

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 53.89% की वृद्धि, दावा निपटान अनुपात 99.3%: रिपोर्ट

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

30 minutes ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

55 minutes ago

SP ग्रुप को राहत देने के लिए ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट्स की पहल, 18 महीने में पूरा हो सकता है सौदा

NCLT के जरिए चुनिंदा कैपिटल रिडक्शन की योजना, टाटा संस के शेयरों की इनकम टैक्स फेयर वैल्यू के आधार पर होगी गणना

1 hour ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

1 hour ago

बड़ी खबरें

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

8 minutes ago