✕

होम / बिजनेस / नहीं होगी Sam Altman की वापसी, इन्हें सौंपी जाएगी Open AI की कमान!

नहीं होगी Sam Altman की वापसी, इन्हें सौंपी जाएगी Open AI की कमान!

Sam Altman की वापसी को लेकर काफी बड़ी खबर सामने आ रही है और उनकी कुर्सी संभालने वाले व्यक्ति का नाम भी सामने आ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मेहनत करके आप एक घर खड़ा करें और आगे चलकर कोई आपको उसी घर से निकाल दे तो आप जो महसूस करेंगे फिलहाल वही Open AI के पूर्व CEO, सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) भी महसूस कर रहे हैं. कुछ लोगों को शायद अभी भी उम्मीद है कि सैम की वापसी होगी और अब सैम की वापसी को लेकर एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. 

कौन लेगा Sam Altman की जगह?
खबर आ रही है Open AI के पूर्व CEO सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) की वापसी अब किसी हालत में नहीं हो सकती. इतना ही नहीं, सामने आ रही जानकारी की मानें तो सैम की कुर्सी संभालने के लिए नए व्यक्ति की तलाश भी खत्म हो चुकी है और माना जा रहा है कि सैम की जगह Twitch के पूर्व प्रमुख Emmett Shear को कंपनी का अस्थायी CEO बनाया जाएगा. आपको बता दें कि यह जानकारी कंपनी के कर्मचारियों के साथ कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल Ilya Sutskever द्वारा साझा की गई है. Twitch, अमेजन डॉट कॉम (Amazon.Com Inc) द्वारा शुरू किया गया एक लाइव विडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है और इसकी शुरुआत करने में Emmett Shear ने काफी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. 

मीरा मूर्ति ने दिया Sam Altman को न्यौता
आपको बता दें कि Emmett Shear ने इस साल की शुरुआत में ही Twitch में अपने पद से इस्तीफा दिया था. पिछले हफ्ते की शुरुआत में ही Open AI ने सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) के अंतरिम विकल्प के रूप में मीरा मूर्ति (Mira Murati) का चयन किया था. लेकिन सामने आ रही जानकारी और दावों को सही मानें तो ऐसा लगता है कि Open AI को अलविदा कहने वाले लोगों में अब मीरा मूर्ति का नाम भी शामिल हो जाएगा. कंपनी ने सैम ऑल्टमैन को वापस बुलाने की काफी कोशिशें की हैं लेकिन सैम ने साफ़ कर दिया है कि वह वापस नहीं आयेंगे. आपको बता दें कि हाल ही में मीरा मूर्ति ने Open AI के पूर्व CEO सैम ऑल्टमैन को न्यौता दिया था जिसके बाद Open AI के पूर्व प्रेजिडेंट Greg Brockman और सैम को कंपनी के सैन फ्रांसिस्को स्थित हेडक्वार्टरर्स में एक साथ देखा गया था. 

क्या सोच रहे हैं Sam Altman?
माना जा रहा है कि सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) कथित तौर पर Open AI में वापसी के बारे में विचार कर रहे हैं और साथ ही एक तरफ ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं जिनमें दावा किया अजा रहा है कि सैम अपना नया AI वेंचर भी लेकर आ सकते हैं. Open AI के बोर्ड द्वारा सैम ऑल्टमैन को निकालने जाने के फैसले से पूरी टेक इंडस्ट्री अभी भी सदमे में है. आपको बता दें कि सैम ऑल्टमैन को Open AI और ChatGPT के चेहरे के रूप में देखा जाता रहा है. 
 
यह भी पढ़ें: Tiger 3 Box Office: Ind vs Aus मुकाबले से Tiger हुआ जख्मी, क्या कर पाएगा वापसी?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

10 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago