होम / बिजनेस / मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक अपने मीडिया कारोबार को फिर से संजोने को तैयार

मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक अपने मीडिया कारोबार को फिर से संजोने को तैयार

एक संभावित सौदे का अध्ययन करने और संभावित शर्तों का मूल्यांकन करने के लिए स्वतंत्र निदेशकों की विशेष समितियों का गठन किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: रूपर्ट मर्डोक (Rupert Murdoch) अपने मीडिया साम्राज्य को एक बार फिर जोड़ने के रास्ते तलाश रहे हैं. खबरें हैं कि मर्डोक अपने Fox Corp और News Corp को फिर से एक साथ लाना चाहते हैं, दोनों को साल 2013 में अलग-अलग कर दिया गया था.
 
विशेष कमेटी का गठन
एक संभावित सौदे का अध्ययन करने और संभावित शर्तों का मूल्यांकन करने के लिए स्वतंत्र निदेशकों की विशेष समितियों का गठन किया है. कंपनियों की ओर से इसे लेकर ये बयान जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने कहा कि ये तय नहीं है कि कोई समझौता होगा. इस विलय को लेकर फिलहाल कोई ज्यादा बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन इस मामले की जानकारी रखने वालों में से एक ने ये बताया है कि ऑल स्टॉक मर्जर को लेकर चर्चा जारी है, इसके लिए नॉन-फैमिली शेयरधारकों से मंजूरी की जरूरत होगी. एक ने बताया है कि मर्डोक ने इसे लेकर चर्चा शुरू कर दी है. मामले की जानकारी रखने वाले लोग बताते हैं कि इस विलय में लागत बचत को शामिल किया जाएगा, इससे प्रिंट, टीवी और ऑनलाइन सहित मीडिया आउटलेट्स की एक विस्तृत श्रृंखला में स्पोर्ट्स बेटिंग जैसे नए कारोबारों को बढ़ावा देने के ज्यादा मौके मिल सकते हैं 

कितनी बदल गईं कंपनियां
साल 2013 में यानी करीब एक दशक पहले अलग होने के बाद से दोनों कंपनियां बेहद नाटकीय रूप से बदल गई हैं. Fox ने 2019 में अपनी अधिकांश मनोरंजन संपत्ति Walt Disney Co. को बेच दी और Fox News चैनल के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर प्रसारण और केबल टेलीविजन पर ही फोकस है. यह Tubi streaming service का भी मालिक है. वॉल स्ट्रीट जर्नल के मालिक News Corp ने ऑनलाइन रियल एस्टेट सेवाओं जैसे नए क्षेत्रों में अपने पैर जमाए हैं. 

रूपर्ट मर्डोक का मीडिया साम्राज्य
फाइलिंग के मुताबिक मर्डोक परिवार की News Corp में लगभग 39% वोटिंग हिस्सेदारी है और Fox में लगभग 42 परसेंट हिस्सेदारी है. मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बताया है कि मर्डोक की कंपनी को दशकों तक न्यूज कॉर्प कहा जाता था. अगर विलय सफल होता है, तो संभव है कि उसे इसी नाम को बनाए रखा जाए. 91 साल के हो चुके रूपर्ट मर्डोक News Corp के कार्यकारी अध्यक्ष और Fox के अध्यक्ष हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में एक ही अखबार से ग्लोबल मीडिया को खड़ा करने का काम शुरू किया. उन्होंने Fox Film Studio का अधिग्रहण किया और Fox broadcast network लॉन्च किया. इसके अलावा 2007 में वॉल स्ट्रीट जर्नल के प्रकाशक Dow Jones & Co. के साथ-साथ ब्रिटेन के कुछ सबसे अधिक पढ़े जाने वाले अखबारों को भी खरीदा.

डिजिटल युग में अख़बार कारोबार में गिरावट आने लगी. पब्लिशर्स ने अपने ज्यादातर विज्ञापन ऑनलाइन आउटलेट्स को गंवा दिये. साल 2013 में कंपनी के प्रिंट और मनोरंजन व्यवसायों के अलगाव ने निवेशकों को तेजी से बढ़ते केबल-टीवी व्यवसाय को स्वतंत्र रूप से महत्व देना शुरू कर दिया. जिसमें फॉक्स न्यूज, एफएक्स और नेट जियो जैसे चैनल शामिल हैं. हाल ही में, केबल टीवी को नेटफ्लिक्स से चुनौती मिलने लगी, 2014 में टाइम वार्नर का अधिग्रहण करके जब कोई फायदा नहीं हुआ तो उन्होंने 2017 में Disney को अपना अपना एंटरटेनमेंट कारोबार बेच दिया. 

VIDEO: IMF ने फिर घटाया भारत का GDP अनुमान


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago