होम / बिजनेस / अब दूध पर पड़ी 'महंगाई डायन' की नज़र, इस कंपनी ने गुपचुप बढ़ा दिए दाम

अब दूध पर पड़ी 'महंगाई डायन' की नज़र, इस कंपनी ने गुपचुप बढ़ा दिए दाम

फेस्टिवल सीजन में महंगाई का एक और झटका लगा है. दूध के दाम में भी दो रुपए की बढ़ोत्तरी हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फेस्टिवल सीजन में वैसे ही बहुत ज्यादा खर्चे होते हैं और अब दूध पर होने वाला खर्चा भी बढ़ गया है. अमूल (Amul) डेयरी का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी, गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने दूध के दाम 2 रुपए बढ़ा दिए हैं. फुल क्रीम दूध अब 61 रुपए के बजाए 63 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा. हालांकि, दूध के दाम बढ़ने पर कंपनी की ओर से अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है. शनिवार सुबह जब लोग दूध लेने पहुंचे, तो उन्हें बढ़ी हुई कीमत का पता चला.

दूसरी कंपनियां भी बढ़ाएंगी दाम!
भोपाल स्थित एक डिस्ट्रीब्यूटर ने बताया कि अमूल गोल्ड (फुल क्रीम) के एक लीटर वाले पैकेट पर कंपनी ने दो रुपए और आधा लीटर वाले पैकेट पर 1 रुपए की बढ़ोत्तरी की है. नई कीमतें आज से ही लागू हो गई हैं. अमूल के इस कदम के बाद माना जा रहा है कि फेस्टिव सीजन में दूसरी कंपनियां भी दूध के दाम बढ़ा सकती हैं. बता दें कि महंगाई ने पहले से ही लोगों के घर का बजट बिगाड़ दिया है. फल-सब्जी से लेकर खाने-पीने की हर चीज़ महंगी हो गई है और सरकार इसे नियंत्रित करने को लेकर गंभीर नज़र नहीं आ रही है.  

लागत में बढ़ोत्तरी का हवाला
अमूल ने कुछ वक्त पहले भी दूध के दाम बढ़ाए थे. उस समय कंपनी ने लागत में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए कहा था कि दाम बढ़ाना उसकी मज़बूरी है. दरअसल, बाकी चीज़ों की तरह चारा भी महंगा हो रहा है. शुक्रवार को जारी हुए थोक महंगाई के आंकड़ों से पता चलता है कि चारे की महंगाई दर 25 फीसदी से ऊपर बनी हुई है. इससे पहले, 11 अक्टूबर को मेधा और सुधा डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी. इन दोनों ही कंपनियों का दूध दो रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago