होम / बिजनेस / इन IT कंपनियों के शेयर में गिरावट, निवेश का बन रहा है मौका

इन IT कंपनियों के शेयर में गिरावट, निवेश का बन रहा है मौका

शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है. इस गिरावट में समझदारी से किया गया निवेश आगे अच्छा मुनाफा दे सकता है.

अभिषेक मेहरोत्रा 4 years ago

शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है. इस गिरावट में समझदारी से किया गया निवेश आगे अच्छा मुनाफा दे सकता है. कई अन्य सेक्टर के साथ-साथ IT कंपनियों के शेयर भी नीचे लुढ़क रहे हैं यानी उनमें मंदी का दौर है. मुख्य तौर पर टेक महिंद्रा, विप्रो, टीसीएस और इंफोसिस के शेयर अपने हाई लेवल से काफी नीचे चल रहे हैं.

TCS और विप्रो

TCS अपने 52 हफ्ते के हाई से 22.02% नीचे ट्रेडिंग कर रहा है. इसी साल 18 जनवरी को शेयर की कीमत  4,045.50 रुपए पहुंच गई थी, जो फ़िलहाल 3,144.50 INR हैं. विप्रो का भी कुछ ऐसा ही हाल है, इसमें भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. यानी निवेश का मौका है.

दिया है अच्छा रिटर्न

HCL का 52 हफ्ते का हाई 1377.75 रुपए है और लो 960.30 रुपए. गुरुवार को भी यह 2% की गिरावट के साथ बंद हुआ. यदि कंपनी के पिछले रिकॉर्ड पर नजर डाली जाए, तो पिछले 5 साल में इसने लगभग 130% और 3 साल में करीब 75% का रिटर्न दिया है. इसका मतलब है कि HCL का शेयर आगे मुनाफा दे सकता है.

इन्फोसिस में संभावना

इन्फोसिस का स्टॉक पिछले एक साल में काफी नीचे आ चुका है. कुछ वक्त पहले तक ये शेयर 1900 से ऊपर ट्रेंड कर रहा था और फिलहाल 1400 रुपए से नीचे है. इन्फोसिस के शेयर ने पिछले पांच सालों में 197% का रिटर्न दिया है. ऐसे में एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि इसमें निवेश करना समझदारी होगी.

टेक महिंद्रा में भी मौका

टेक महिंद्रा का शेयर पिछले 52 हफ्ते के हाई लेवल 1838 रुपए से गिरकर काफी नीचे आ गया है. गुरुवार को यह 974.75 रुपए पर बंद हुआ है. ऐसे में यदि आप फटाफट पैसा बनाने के लिए निवेश नहीं करना चाहते यानी कि शॉर्ट टर्म गेनिंग आपका उद्देश्य नहीं है, तो इस शेयर में निवेश कर सकते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

5 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

5 hours ago

बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

14 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.