✕

होम / बिजनेस / Rivaah Wedding Lounge: हर भारतीय दुल्हन के लिए एक सांस्कृतिक और स्टाइलिश गहनों की दुनिया

Rivaah Wedding Lounge: हर भारतीय दुल्हन के लिए एक सांस्कृतिक और स्टाइलिश गहनों की दुनिया

यह लॉन्च तनिष्क की ब्राइडल ज्वेलरी सेगमेंट को एक नए आयाम तक ले जाता है, जहां परंपरा और आधुनिकता का अनोखा संगम दिखाई देता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

भारत के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क (Tanishq) ने अपने वेडिंग-एक्सक्लूसिव सब-ब्रांड रिवाह (Rivaah) के तहत 'रिवाह वेडिंग लाउंज', एक अनोखा और शानदार कॉन्सेप्ट स्टोर लॉन्च किया है. यह विशेष लाउंज साउथ दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन में स्थित है और इसे खास तौर पर आधुनिक भारतीय दुल्हनों के लिए डिजाइन किया गया है. रिवाह वेडिंग लाउंज की शुरुआत के उपलक्ष्य में, सीमित समय के लिए खरीदारी करने वाले ग्राहकों को सोने और चांदी के सिक्कों पर मुफ्त उपहार भी प्रदान किए जा रहे हैं. आइए रिवाह वेडिंग लाउंज के बारे में विस्तार से जानते हैं.

हर दुल्हन के लिए एक सोल-ज्वेलरी डेस्टिनेशन

रिवाह वेडिंग लाउंज, अपने आप में एक वन-स्टॉप ब्राइडल सॉल्यूशन है, जहाँ पारंपरिक विरासत और आधुनिक स्टाइल का खूबसूरत संगम देखने को मिलता है. यहाँ न केवल क्यूरेटेड ब्राइडल कलेक्शन उपलब्ध है, बल्कि ग्राहक पर्सनल कंसल्टेशन, स्टाइलिंग सर्विस, और डिजाइन कस्टमाइजेशन जैसी एक्सक्लूसिव सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं. इस नए वेडिंग लाउंज में उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल की नथ के सुंदर डिजाइन, दक्षिण भारत की टेंपल ज्वेलरी, जयपुर की नायाब जड़ाऊ कला, बिकानेरी मीना कारीगरी और गुजरात का रसरवा जैसे पारंपरिक गहनों की झलक देखने को मिलेगी. 

देशभर की सांस्कृतिक विविधता को एक छत के नीचे लाया गया

10,200 वर्ग फुट में फैला यह मल्टी-लेवल स्टोर भारतीय शिल्पकला और क्षेत्रीय ब्राइडल परंपराओं को समर्पित है. हर फ्लोर को उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत की दुल्हनों की परंपराओं और पसंद के अनुरूप डिजाइन किया गया है:

1.  बेसमेंट : उत्तर और पश्चिम भारत की गोल्ड सेट्स, पोल्की, कुंदन, हाथ फूल और पारंपरिक एक्सेसरीज
2.  ग्राउंड फ्लोर : पूरे भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाती ज्वेलरी गैलरी
3. फर्स्ट फ्लोर : दक्षिण और पूर्व भारत की टेम्पल ज्वेलरी, मीनाकारी और सोने के आभूषण
4. सेकंड फ्लोर : डायमंड सेक्शन और कारीगरी रूम जहाँ ग्राहक शुद्धता की जांच भी कर सकते हैं

ब्राइडल कम्युनिटी के लिए एक्सक्लूसिव कलेक्शन

रिवाह वेडिंग लाउंज में 13 से अधिक भारतीय ब्राइडल कम्युनिटीज की विशिष्ट परंपराओं और स्टाइल को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए आभूषण मौजूद हैं – जैसे पंजाबी, बंगाली, गुजराती, दक्षिण भारतीय, मारवाड़ी, कुमाऊंनी, गढ़वाली आदि, हर दुल्हन को उसकी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ाव महसूस हो, यही इस लाउंज का मूल उद्देश्य है. ग्राहकों की सुविधा और निजता को प्राथमिकता देते हुए, स्टोर में एक्सक्लूसिव प्राइवेट लाउंज भी बनाए गए हैं. यहां दुल्हनें अपने परिवार के साथ बैठकर शांति से कलेक्शन देख सकती हैं और एक्सपर्ट की मदद से अपने लिए परफेक्ट ब्राइडल सेट चुन सकती हैं.

लॉन्च इवेंट में तनिष्क के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अरुण नारायण ने कहा यह सिर्फ एक स्टोर नहीं, बल्कि हमारे लिए एक यात्रा है. भारतीय शादियों की विविधता ने हमें सिखाया कि हर दुल्हन के लिए गहनों का अनुभव अलग होना चाहिए. यही सोच 2017 में ‘Revaah’ ब्रांड की नींव बनी और आज हमारे पास 11 से अधिक भारतीय समुदायों के लिए विशेष ज्वेलरी कलेक्शन है. उन्होंने आगे कहा आज की भारतीय दुल्हन अपनी शादी की ‘सूतृधार’ है. वह सिर्फ एक दर्शक नहीं बल्कि अपनी शादी की योजनाओं और गहनों की चयनकर्ता है. Rivaah Wedding Lounge उसी सोच को सामने लाता है, जहां दुल्हन अपने सपनों की शादी और ज्वेलरी दोनों को डिजाइन कर सकती है.

दुल्हनों के लिए अनोखा अनुभव

बॉलीवुड स्टाइलिस्ट और प्रोड्यूसर रिया कपूर ने कहा मेरे लिए स्टाइलिंग एक तरह की स्टोरीटेलिंग है. हर दुल्हन की अपनी कहानी होती है। कुछ दुल्हनें बेहद सादगी चाहती हैं, जबकि कुछ अपने लहंगे और गहनों में भव्यता पसंद करती हैं. Rivaah Wedding Lounge की खूबी यही है कि यहां हर दुल्हन अपने व्यक्तित्व का एक अंश पा सकती है. यहां की गर्मजोशी और अपनापन दुल्हनों को बेहद सहज और आत्मविश्वासी बनाएगा.

डिजाइनर्स की मौजूदगी ने बढ़ाया आकर्षण

इवेंट में मशहूर डिजाइनर जोड़ी फाल्गुनी और शेन पीकॉक भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि जैसे किसी ब्राइडल आउटफिट के लिए बारीक तकनीक और कुशल कारीगर जरूरी हैं, वैसे ही Rivaah Wedding Lounge में ज्वेलरी के हर पीस में अलग-अलग तकनीक, स्टाइल और स्टोन्स का मेल देखने को मिलेगा.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

16 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

20 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

20 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

22 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

5 hours ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

3 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

3 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

5 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

5 hours ago