होम / बिजनेस / मेट्रो ट्रेन के अंदर कमाई करने का एक और शानदार मौका! जानें क्या है तैयारी

मेट्रो ट्रेन के अंदर कमाई करने का एक और शानदार मौका! जानें क्या है तैयारी

NMRC यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए कई योजनाओं पर काम कर रहा है. इसके तहत मेट्रो का इंतजार करने वाले यात्रियों के मनोरंजन के लिए NMRC ने एक रेडियो स्टेशन से भी हाथ मिलाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मेट्रो स्टेशनों में कारोबारी गतिविधियां बढ़ाने के लिए नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) ने एक योजना तैयार की है. इसके तहत मेट्रो कोच के अंदर रेस्टोरेंट खोला जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनएमआरसी का मानना है कि ये खास रेस्टोरेंट यात्रियों को आकर्षित करेगा. इसके लिए NMRC ने मॉक मेट्रो कोच किराए पर लेने का फैसला किया है, जिसको रेस्टोरेंट के रूप में विकसित किया जाएगा.

यहां मौजूद है मॉक मेट्रो कोच
एनएमआरसी की प्रवक्ता निशा वधावन ने इस संबंध में टेंडर जारी होने की पुष्टि की है. फिलहाल ग्रेटर नोएडा डिपो स्टेशन पर एक मॉक मेट्रो कोच उपलब्ध है. इस कोच को सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन पर ले जाया जाएगा. टेंडर में बताया गया है कि मॉक कोच स्टेशन के ग्राउंड फ्लोर पर निर्धारित 300 वर्ग मीटर क्षेत्र में खड़ा होगा. 

नहीं होगी ड्रिलिंग-कटिंग
जिसे भी यह टेंडर मिलेगा, उसे यह सुनिश्चित करना होगा कि कोच के अंदर बाहर कोई ड्रिलिंग, कटिंग न हो. हालांकि उसे मॉक मेट्रो कोच के अंदर की सेटिंग को अपने हिसाब से करने की छूट होगी. बता दें कि NMRC यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए कई योजनाओं पर काम कर रहा है. इसके तहत मेट्रो का इंतजार करने वाले यात्रियों के मनोरंजन के लिए NMRC ने एक रेडियो स्टेशन से भी हाथ मिलाया है.

NMRC ने बनाया रिकॉर्ड
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो से 8 अगस्त को एक दिन में रिकॉर्ड संख्या में यात्रियों ने सफर किया था. कुल 40,295 यात्रियों ने उस मेट्रो में सफर किया था, यह संख्या जनवरी 2019 में मेट्रो ऑपरेशन शुरू होने के बाद से सबसे ज्यादा है. 19 सितंबर 2019 को 39,451 पैसेंजर्स ने मेट्रो से यात्रा की थी. NMRC के आंकड़े बताते हैं कि इस साल मार्च में दैनिक औसत सवारियां 23,266 थीं, जबकि अप्रैल में 26,162, मई में 29,089, जून में 30,366 और जुलाई में यह संख्या 32,202 थी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys Q4FY26: मुनाफे में 21% की छलांग, निवेशकों के लिए ₹25 डिविडेंड का ऐलान

इंफोसिस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही के ₹7,033 करोड़ की तुलना में बढ़कर ₹8,501 करोड़ हो गया.

1 hour ago

वैश्विक बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट: रिपोर्ट

मार्च में कच्चे तेल की कीमतों में 53.51% की तेज बढ़ोतरी हुई, जिसने वैश्विक महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी. साथ ही, अमेरिकी डॉलर रुपये के मुकाबले 4.26% मजबूत हुआ, जिससे भारत जैसे उभरते बाजारों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा.

2 hours ago

दिल्ली के प्रतिष्ठित ‘ललित होटल’ पर खतरा: 1,063 करोड़ की मांग बहाल, लाइसेंस रद्द करने का आदेश बरकरार

अदालत ने माना कि NDMC द्वारा उठाई गई 1,063 करोड़ रुपये से अधिक की लाइसेंस फीस की मांग वैध है. यह राशि लंबे समय से लंबित बकाया के रूप में मानी जा रही थी, जिसे पहले निचली अदालत ने खारिज कर दिया था.

5 hours ago

Happy Birthday: क्रिकेट के बाद बिजनेस में भी सुपरहिट ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट की दुनिया के ब्रांड सचिन तेंदुलकर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाले सचिन तेंदुलकर ने रिटायरमेंट के बाद भी कमाई और प्रभाव के मामले में अपनी बादशाहत कायम रखी है.

5 hours ago

सेंसेक्स 2 दिन में 1600 अंक टूटा, आज बाजार में राहत या फिर दबाव?

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 852.49 अंक यानी 1.09% टूटकर 77,664 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी50 इंडेक्स भी 205.05 अंक यानी 0.84% गिरकर 24,173.05 पर आ गया.

5 hours ago

बड़ी खबरें

चुनाव ड्यूटी पर तैनात अफसर ही मताधिकार से वंचित, 65 अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील एम.आर. शमशाद ने अदालत में दलील देते हुए इसे पूरी तरह मनमाना और अनुचित बताया है.

31 minutes ago

Infosys Q4FY26: मुनाफे में 21% की छलांग, निवेशकों के लिए ₹25 डिविडेंड का ऐलान

इंफोसिस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही के ₹7,033 करोड़ की तुलना में बढ़कर ₹8,501 करोड़ हो गया.

1 hour ago

डाबर इंडिया बिजनेस के नए सीईओ बने हरजीत एस भल्ला

भल्ला के पास 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है, जिसमें सेल्स, मार्केटिंग और जनरल मैनेजमेंट के विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं.