✕

होम / बिजनेस / GST पर सवाल पूछने वाले कारोबारी को FM से मांगनी पड़ी माफी, वायरल Video पर बवाल

GST पर सवाल पूछने वाले कारोबारी को FM से मांगनी पड़ी माफी, वायरल Video पर बवाल

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस समय आलोचना का सामना कर रही हैं. आरोप है कि उनसे GST पर सवाल करने वाले व्यापारी को माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गुड्स एवं सर्विस टैक्स (GST) पर सवाल करने पर व्यापारी द्वारा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से माफी मांगने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. तमिलनाडु के कोयंबटूर में श्री अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट चेन के मालिक श्रीनिवासन ने सीतारमण के समक्ष GST की जटिलता का मुद्दा उठाया था. इसके दूसरे दिन वह वित्त मंत्री से इसके लिए माफी मांगते नज़र आए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

स्टालिन ने की आलोचना
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस मामले में केंद्रीय वित्त मंत्री की आलोचना की है.  स्टालिन ने कहा है कि जिस तरह से वित्त मंत्री ने स्थिति को संभाला, वह बेहद शर्मनाक है. व्यवसायी ने तो जीएसटी को लेकर सही मांग की थी. जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोयंबटूर गई थीं, जहां उन्होंने छोटे कारोबारियों से मुलाकात की. 

रखी थी अपनी बात
इस दौरान तमिलनाडु की लोकप्रिय रेस्टोरेंट चेन श्री अन्नपूर्णा के मालिक श्रीनिवासन ने GST की जटिलता का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि क्रीम से भरे बन पर 18% टैक्स लगाया जाता है, जबकि खाली बन पर कोई GST नहीं है. श्रीनिवासन ने आगे कहा कि ग्राहक अक्सर कहते हैं कि बस मुझे बन दो, मैं क्रीम और जैम खुद लगा लूंगा. श्रीनिवासन ने यह भी कहा कि लोग कहते हैं कि वित्त मंत्रालय ने मिठाइयों पर 5% और नमकीन पर 12% GST इसलिए लगाया है, क्योंकि उत्तर भारत में लोग बहुत मिठाई खाते हैं.  कृपया, इनके लिए एक समान जीएसटी लागू करें. निर्मला सीतारमण ने श्रीनिवासन की इस मांग पर कोई रिएक्शन नहीं दिया. 

'मैं किसी दल से नहीं'
इस घटना के अगले दिन, सीतारमण ने विभिन्न उत्पादों के लिए अलग-अलग जीएसटी दरों को लागू करने का बचाव करते हुए कहा कि मूल्य वर्धित उत्पाद और कच्चे उत्पाद पर समान रूप से कर कैसे लगाया जा सकता है? इसके बाद श्री अन्नपूर्णा के मालिक श्रीनिवासन का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें उन्हें वित्त मंत्री से माफी मांगते हुए देखा गया. श्रीनिवासन ने फाइनेंस मिनिस्टर से कहा कि मुझे माफ कर दीजिये, मैं किसी राजनीतिक दल से संबंधित नहीं हूं. 

राहुल ने साधा निशाना 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कोयंबटूर में बिजनेसमैन ने सरल GST व्यवस्था की मांग की थी, लेकिन उनके अनुरोध पर अहंकार दिखाया गया.  जबकि एक अरबपति मित्र नियमों में नरमी लाने, कानून में बदलाव या राष्ट्रीय संपत्ति अधिग्रहीत करने के लिए कहते हैं, तो मोदीजी लाल कालीन बिछा देते हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

16 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

19 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित