होम / बिजनेस / पैसा कमाने के लिए अब इसे भी बेचने जा रही है Twitter, जल्द होगा ऐलान! 

पैसा कमाने के लिए अब इसे भी बेचने जा रही है Twitter, जल्द होगा ऐलान! 

Elon Musk की ट्विटर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं चल रही है. अब कंपनी ने पैसा कमाने के लिए एक और योजना तैयार की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) रिवेन्यु बढ़ाने के लिए अब यूजरनेम बेचने पर विचार कर रही है. दरअसल, Elon Musk के ट्विटर का बॉस बनने के बाद से कई बड़ी कंपनियों ने ट्विटर को दिए जाने वाले विज्ञापन रोक दिए हैं. इसके अलावा भी कंपनी को कई तरह की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए वो ज्यादा रिवेन्यु कमाने के लिए नए-नए तरीकों पर विचार कर रही है और यूजरनेम बेचना उसमें से एक है.   

होगी ई-नीलामी 
'द न्यूयॉर्क टाइम्स' की रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी एक ई-नीलामी आयोजित कर सकती है, जहां लोग अपनी पसंद का यूजरनेम खरीदने के लिए बोली लगा सकते हैं. इस नए रिवेन्यु मॉडल पर दिसंबर से चर्चा चल रही है और जल्द इस पर फैसला लिया जा सकता है. हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि Elon Musk के इस कदम से सभी यूजरनेम प्रभावित होंगे या केवल कुछ. बता दें कि मस्क ने पिछले महीने कहा था कि निष्क्रिय खातों को हटाकर करीब 1.5 बिलियन यूजरनेम को मुक्त किया जाएगा.   

पहले ही दिए थे संकेत
पिछले साल अक्टूबर में Twitter की कमान संभालने के बाद Elon Musk ने संकेत दिए थे कि वह वांछित उपयोगकर्ता नामों के लिए कुछ कुछ व्यवस्था कर सकते हैं. ट्विटर की मौजूदा नीति यूजरनेम को खरीदने-बेचने की अनुमति नहीं देती है, लेकिन Musk फायदे के लिए नीतियों को तोड़ना-मोड़ना बखूबी जानते हैं. इसलिए नीति उनकी राह में बाधा नहीं होगी. जब से Musk ने ट्विटर को अपना बनाया है, तब से वो कंपनी को प्रॉफिट में लाने के नाम पर कई विवादस्पद फैसले ले चुके हैं. इसमें एक था बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छुट्टी.

सुविधाओं में कटौती
Musk की लीडरशिप में ट्विटर कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं में भी कटौती की जा चुकी है. मैनेजमेंट ने फिजूल खर्ची के नाम पर कर्मचारियों को मिलने वाला लंच भी बंद कर दिया है. गौरतलब है कि ट्विटर की तरह Tesla में ही छंटनी का दौर शुरू हो सकता है. इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला ने नई भर्तियों पर रोक लगा दी है. साथ ही कर्मचारियों से कहा है कि उन्हें छंटनी के लिए तैयार रहना चाहिए. कंपनी अगली तिमाही में छंटनी का एक और दौर शुरू कर सकती है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

9 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

10 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

11 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

12 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

13 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

12 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

7 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

9 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

10 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

16 hours ago