होम / बिजनेस / ChatGPT की क्रिएटर कंपनी में निवेश करने जा रही है ये दिग्गज IT कंपनी 

ChatGPT की क्रिएटर कंपनी में निवेश करने जा रही है ये दिग्गज IT कंपनी 

आते ही धूम मचाने वाले आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस बॉट ChatGPT की क्रिएटर कंपनी OpenAI में माइक्रोसॉफ्ट निवेश कर सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिग्गज IT कंपनी माइक्रोसॉफ्ट आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस बॉट ChatGPT बनाने वाली OpenAI में निवेश करने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट OpenAI में लगभग 10 अरब डॉलर निवेश करने के लिए बातचीत कर रही है. हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.  

मुनाफे का 75 प्रतिशत
इससे पहले खबर आई थी कि OpenAI मौजूदा शेयरों को लगभग 29 बिलियन डॉलर वैल्यूएशन पर बेचने के लिए बातचीत कर रही है, जिसमें वेंचर कैपिटल फर्म जैसे कि थ्राइव कैपिटल और फाउंडर्स फंड वर्तमान शेयरधारकों से शेयर खरीद सकते हैं. वहीं, अमेरिकी वेबसाइट Semafor की रिपोर्ट में कहा गया है कि फंडिंग की शर्तों में Microsoft को तब तक OpenAI के मुनाफे का 75% मिलेगा जब तक की उसे अपने शुरुआती इन्वेस्टमेंट की रकम वापस नहीं मिल जाती.

हर तरफ छाया ChatGPT
इस डील के बाद Microsoft की OpenAI में 49% हिस्सेदारी होगी. जबकि 49% हिस्सेदारी अन्य निवेशकों के पास होगी और OpenAI के नॉन प्रॉफिट पैरेंट के पास 2% हिस्सेदारी होगी. हालांकि, अभी ये स्पष्ट पता नहीं चल सका है कि माइक्रोसॉफ्ट के अपने शुरुआती निवेश की राशि वापस लेने के बाद यह हिस्सेदारी कितनी हो जाएगी. बता दें कि OpenAI की क्रिएशन ChatGPT नवंबर के अंत में लॉन्च के बाद से इंटरनेट पर छाया हुआ है. इसे एक हफ्ते से भी कम समय में शुरुआती 10 लाख यूजर्स मिल गए थे. 

पहले भी किया है निवेश
Microsoft ने इससे पहले OpenAI में लगभग 1 अरब डॉलर का निवेश किया था. वह जैटजीपीटी को अपने बिंग सर्च इंजन के साथ जोड़ने पर भी काम कर रही है, जिससे उसे अल्फाबेट इंक की सर्च ऑफरिंग पर बढ़त मिलने की संभावना है. ChatGPT को तैयार करने वाली ऑर्गनाइजेशन के को-फाउंडर्स में Elon Musk और सिलिकन वैली के इनवेस्टर Sam Altman शामिल हैं.  

क्या है चैटजीपीटी?
चैटजीपीटी एक डीप मशीन लर्निंग बेस्ड चैट बॉट है. इस पर आप जो भी सवाल पूछते हैं, उसके लगभग सटीक उत्तर मिलते हैं. यहां आप दार्शनिक सवालों से लेकर अपनी छोटी-छोटी समस्याओं से जुड़े प्रश्न भी पूछ सकते हैं. इसकी खासियत यहीं खत्म नहीं होती. ChatGPT से आप विभिन्न विषयों पर अच्छे और यूनिक आर्टिकल लिखवा सकते हैं. यदि आप ब्लॉगर हैं, तो ये चैट बॉट आपको एक SEO फ्रेंडली आर्टिकल भी लिखकर दे सकता है. इतना ही नहीं, आर्टिकल को आप कैसे सर्च इंजन पर रैंक करा सकते हैं. उसके लिए ये आपको अच्छे कीवर्ड्स और यूआरएल भी देता है. बता दें कि चैटजीपीटी की अभी बीटा टेस्टिंग चल रही है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

10 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

11 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

12 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

13 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

14 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

13 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

8 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

10 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

11 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

17 hours ago