✕

होम / बिजनेस / रिलायंस का आंध्र प्रदेश में बड़ा निवेश. AI डेटा सेंटर और सोलर प्रोजेक्ट से बदलेगा टेक लैंडस्केप

रिलायंस का आंध्र प्रदेश में बड़ा निवेश. AI डेटा सेंटर और सोलर प्रोजेक्ट से बदलेगा टेक लैंडस्केप

रिलायंस इंडस्ट्रीज का यह बड़ा निवेश आंध्र प्रदेश को एआई टेक्नोलॉजी और ग्रीन एनर्जी का हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे बल्कि भारत के एआई और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर को वैश्विक स्तर पर नई पहचान भी मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा देने के लिए मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आंध्र प्रदेश में बड़ा निवेश करने की घोषणा की है. राज्य में 1 गीगावाट क्षमता वाला अत्याधुनिक एआई डेटा सेंटर और 6 गीगावाट का सोलर पावर प्रोजेक्ट स्थापित किया जाएगा.

एआई डेटा सेंटर लगाने की बड़ी घोषणा

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू यह जानकारी एक्स हैंडल पर साझा की है. उन्होंने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज राज्य में 1 गीगावाट का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डेटा सेंटर स्थापित करेगी. यह पूरी तरह मॉड्यूलर और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जाएगा. इसमें दुनिया के सबसे उन्नत जीपीयू, टीपीयू और एआई प्रोसेसर उपयोग होंगे. यह डेटा सेंटर जामनगर स्थित रिलायंस के गीगावाट-स्केल एआई सेंटर का ट्विन मॉडल होगा और एशिया में एक मजबूत एआई इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क तैयार करेगा.

6 गीगावाट सौर परियोजना से मिलेगी ऊर्जा

मुख्यमंत्री नायडू ने बताया कि इस एआई डेटा सेंटर को स्थायी बिजली आपूर्ति देने के लिए रिलायंस राज्य में 6 गीगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना विकसित करेगी. यह प्रोजेक्ट आंध्र प्रदेश की मौजूदा भू-स्थित सौर क्षमता को लगभग दोगुना कर देगा और राज्य की रिन्यूएबल एनर्जी में 30 प्रतिशत से अधिक योगदान देगा.

पहले से 25 अरब डॉलर का निवेश

रिलायंस ने आंध्र प्रदेश में तेल और गैस, डिजिटल सेवाओं तथा रिटेल क्षेत्र में पहले ही 25 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक निवेश किया है. नया एआई इंफ्रास्ट्रक्चर इन निवेशों को एक नई दिशा देगा और राज्य में तकनीकी विकास को गति देगा.

ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड फूड पार्क भी होगा तैयार

नायडू ने यह भी बताया कि रिलायंस रायलसीमा में एक ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड फूड पार्क स्थापित करेगी. यह विश्व स्तरीय स्वचालित सुविधा होगी जिससे हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां उत्पन्न होंगी. साथ ही हजारों परिवारों को स्थायी आय का अवसर मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि रिलायंस की ये घोषणाएं आंध्र प्रदेश के नवाचार, स्वच्छ ऊर्जा और समावेशी विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं. उन्होंने निवेश का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य कृषि, बागवानी, दुग्ध, कॉफी और मसालों सहित कई क्षेत्रों में मजबूत स्थिति रखता है और बड़े अवसर मौजूद हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

2 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

2 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

5 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

7 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

9 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

5 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

2 hours ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

5 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

2 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

10 hours ago