होम / बिजनेस / अंबानी के पोर्टफोलियो में जुड़ने वाली है अब ये बड़ी कंपनी! इस सेक्टर में मिलेगा फायदा

अंबानी के पोर्टफोलियो में जुड़ने वाली है अब ये बड़ी कंपनी! इस सेक्टर में मिलेगा फायदा

मुकेश अंबानी तेजी से अपना कारोबार फैला रहे हैं और इसके लिए वह कंपनियों का अधिग्रहण कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक और कंपनी को अपना बनाने जा रहे हैं. इस डील के बाद रिटेल सेक्टर में रिलायंस की स्थिति मजबूत हो जाएगी. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट बताती है कि अंबानी जर्मन कंपनी मेट्रो एजी (Metro AG) का भारत में होलसेल कारोबार खरीद सकते हैं. क्योंकि इस दौड़ में अब रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) एकमात्र कंपनी रह गई है. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दोनों कंपनियों के बीच बातचीत एडवांस स्टेज पर है. 

अगले महीने फैसला संभव
मुकेश अंबानी रिटेल सेक्टर में अपना दबदबा बनाना चाहते हैं. इसलिए, उनकी नज़र कई कंपनियों पर है. रिपोर्ट में बताया गया है कि थाईलैंड की कंपनी Charoen Pokphand Group Co. ने भी मेट्रो AG के भारतीय कारोबार को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन अब उसकी मेट्रो से बातचीत नहीं चल रही है. इसका सीधा मतलब है कि अब केवल रिलायंस ही इस दौड़ में है. इस डील पर अगले महीने तक अंतिम फैसला हो सकता है. 

इतने में हो सकती है डील 
माना जा रहा है कि इस डील की वैल्यू एक अरब डॉलर से 1.2 अरब डॉलर तक हो सकती है. इसमें कर्ज भी शामिल है. रिपोर्ट के अनुसार, दोनों कंपनियों के बीच वैल्यूएशन पर बातचीत हो रही है. मेट्रो ने 2003 में भारतीय बाजार में एंट्री मारी थी और अभी उसके देश में 31 होलसेल डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर हैं. कंपनी के क्लाइंट में होटल, रेस्टोरेंट्स के अलावा स्मॉल रिटेलर्स भी शामिल हैं. इस कंपनी की स्थापना 2017 में हुई थी और पिछले साल के आंकड़ों के मुताबिक, इसके 95,141 कर्मचारी हैं.

इस कंपनी पर भी नज़र
मुकेश अंबानी इंदौर की प्रसिद्ध आकाश नमकीन को भी खरीदने की तैयारी में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों कंपनियों में बातचीत चल रही है. मध्य प्रदेश से शुरू हुई 'आकाश नमकीन' के प्रोडक्ट विदेशों में एक्सपोर्ट होते हैं. कंपनी रतलामी सेव, चिवड़ा और भेल जैसे नमकीन के साथ-साथ पारंपरिक मिठाइयां भी बनाती है. इस कंपनी के रूप में रिलायंस को एक बना-बनाया मार्केट मिल जाएगा, और उस मार्केट को कैसे ऊंचाइयों पर ले जाना है ये मुकेश अंबानी अच्छे से जानते हैं.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago