होम / बिजनेस / आज खुश तो बहुत होंगे अंबानी, मार्केट कैप के मामले में रिलायंस ने रचा इतिहास 

आज खुश तो बहुत होंगे अंबानी, मार्केट कैप के मामले में रिलायंस ने रचा इतिहास 

रिलायंस इंडस्ट्रीज 20 लाख करोड़ रुपए रुपए के मार्केट कैप वाली देश की पहली कमानी बन गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने मार्केट कैप के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है. 13 फरवरी यानी आज RIL का मार्केट कैप 20 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है. इसके साथ ही रिलायंस इस आंकड़े को छूने वाली देश की पहली कंपनी बन गई है. RIL के शेयर में इस साल अब तक 13.54 प्रतिशत की तेजी आई है. आज भी कंपनी का शेयर बढ़त के साथ 2,940.60 पर कारोबार कर रहा है. 

इस तरह बढ़ा Market Cap
मंगलवार को रिलायंस का शेयर 2910.40 रुपए पर खुला और उछाल के साथ 52 सप्ताह के नए उच्च स्तर 2957.80 रुपए पर पहुंच गया. इसके साथ ही RIL का मार्केट कैप 20 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर गया. हालांकि, बाद में RIL के स्टॉक में कुछ नरमी भी देखने को मिली. खबर लिखे जाने तक यह 2,940.60 रुपए पर कारोबार कर रहा था. रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप अगस्त 2005 में 1 लाख करोड़, अप्रैल 2007 में 2 लाख करोड़, सितंबर 2007 में 3 लाख करोड़ और अक्टूबर 2007 में 4 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा था. 

आर्थिक सेहत हुई मजबूत
जुलाई 2017 में कंपनी का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रुपए हो गया था. इसके बाद नवंबर 2019 में RIL का मार्केट कैप 10 लाख करोड़, सितंबर 2021 में 15 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया था. कंपनी की वित्तीय सेहत की बात करें, तो वित्त वर्ष 2023-24 की दिसंबर 2023 तिमाही में RIL का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 19,641 करोड़ रुपए रहा. इसी तरह, कंसोलिडेटेड रिवेन्यु सालाना आधार पर 3.2% उछलकर 2.48 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2.41 लाख करोड़ था. इसी तरह, रिलायंस इडंस्ट्रीज का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) दिसंबर 2023 तिमाही में सालाना आधार पर 16.7 फीसदी बढ़कर 44,678 करोड़ रुपए रहा है.

अंबानी दुनिया के 11वें अमीर 
मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्री देश की सबसे बड़ी कंपनी है. अंबानी का रिलायंस समूह ऑयल से लेकर टेलीकॉम और रिटेल सेक्टर में काम करता है. पिछले कुछ वक्त में रिलायंस ने काफी तेजी से विस्तार किया है. समूह ने जहां कुछ कंपनियों का अधिग्रहण किया है. वहीं, कुछ विदेशी कंपनियों से भी हाथ मिलाता है. मुकेश अंबानी की पर्सनल वेल्थ की बात करें, तो ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स यानी अमीरों की लिस्ट में वह 11वें स्थान पर हैं. उनकी नेटवर्थ 109 अरब डॉलर है. मार्केट कैप के मामले में रिलायंस के बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का नंबर आता है. TCS का मार्केट कैप 15.07 लाख करोड़ है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

14 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

17 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

18 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

19 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

19 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

18 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

14 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

16 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

17 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

17 hours ago