होम / बिजनेस / तिमाही नतीजे तो आ गए, अब कैसी रहेगी Reliance के शेयर की चाल?

तिमाही नतीजे तो आ गए, अब कैसी रहेगी Reliance के शेयर की चाल?

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के नेतृत्व वाली देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के दिसंबर 2022 को समाप्त तीसरी तिमाही (Q3FY23) के नतीजे आ गए हैं. कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल-दर-साल (YoY) 13.30% कम होकर 17,806 करोड़ रुपए रहा है. रिलायंस ने पिछले साल समान तिमाही में 20,539 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था. हालांकि, ऑपरेशन से उसका रिवेन्यु 220,592 करोड़ रुपए हो गया, जो एक साल पहले के 191,271 करोड़ रुपए के मुकाबले 15.32% ज्यादा है. तिमाही नतीजे सामने आने के बाद अब निवेशकों की निगाहें रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर पर टिक गई हैं. 

ऐसा है शेयर का हाल
कुछ वक्त पहले तक रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर 3000 रुपए के भाव तक जाने की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन अभी वहां तक पहुंचने में काफी समय लग सकता है. शुक्रवार को रिलायंस का शेयर गिरावट के साथ 2,443 रुपए पर बंद हुआ था. बीते 5 दिनों में इसमें 1.17% की गिरावट आई है और एक महीने में यह आंकड़ा 5.47% है. कंपनी का 52-वीक का हाई लेवल 2,856.15 रुपए है. रिलायंस के कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल की जो कमी आई है. उसका कंपनी के शेयरों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, यह देखने वाली बात होगी. हालांकि, कंपनी के मजबूत प्रोफाइल को देखते हुए इसकी संभावना कम ही है कि उसके शेयरों में ज्यादा समय तक नरमी का रुख रहे. 

जियो का प्रॉफिट बढ़ा
वहीं, रिलायंस की टेलीकॉम कंपनी जियो के प्रॉफिट में 28.3% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 4,638 करोड़ रुपए हो गया. एक साल पहले की समान अवधि में यह 3,615 करोड़ रुपए था. रिलायंस जियो के ग्राहक तीसरी तिमाही में बढ़कर 43.29 करोड़ हो गए. पिछले क्वार्टर यानी (Q2FY23) में ये संख्या 42.76 करोड़ थी. जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में ये आंकड़ा 42.10 करोड़ था. रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी का कहना है कि साल-दर-साल आधार पर मजबूत ग्रोथ में सभी सेगमेंट का योगदान रहा है. कंपनी का EBITDA साल दर साल 13.5% बढ़कर 38,460 करोड़ रुपए हो गया है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

4 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

5 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

5 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

6 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

7 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

6 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

1 hour ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

4 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

5 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

11 hours ago