होम / बिजनेस / Reliance जल्द लॉन्च कर सकता है ये बड़ा IPO, मार्केट में मची हलचल!

Reliance जल्द लॉन्च कर सकता है ये बड़ा IPO, मार्केट में मची हलचल!

RIL भारतीय रेगुलेटर्स के साथ प्रक्रिया को पूरा करने के बारे में बातचीत कर रही है ताकि जल्द जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज को मार्केट में उतारा जा सके.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) अपनी डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज इकाई, जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Jio Financial Services Limited) को जल्द लिस्ट करने का प्लान कर रही है. मामले से जुड़े लोगों की मानें तो अक्टूबर 2023 तक RIL, जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का IPO लॉन्च कर सकती है. 

2 मई को होगी मीटिंग
मुकेश अंबानी की अध्यक्षता वाली कंपनी RIL, भारतीय रेगुलेटर्स के साथ जरूरी प्रक्रिया को पूरा करने के बारे में बातचीत कर रही है ताकि जल्द से जल्द जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड को मार्केट में उतारा जा सके. मामले से जुड़े एक व्याक्ति ने नाम न बताने की शर्त पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह जानकारी बहुत ही निजी है और जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की पैरेंट कंपनी RIL, शेयरहोल्डर्स और क्रेडिटर्स के साथ इस इकाई को लिस्ट करने के बारे में 2 मई को एक मीटिंग करने वाले हैं. 

रिलायंस को होगा फायदा
मामले से जुड़े सूत्रों ने यह भी बताया कि इस बारे में कंपनी द्वारा विचार-विमर्श जारी है और जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की लिस्टिंग की डिटेल्स में भी बदलाव किया जा सकता है. मीडिया द्वारा सवाल किये जाने पर RIL के प्रतिनिधि ने इस मामले पर फिलहाल किसी प्रकार का बयान देने से इंकार किया है. इस लिस्टिंग से रिलायंस को अपने बढ़ते कंज्यूमर ऑपरेशंस की तर्ज पर फाइनेंशियल सर्विसेज के क्षेत्र में अपनी नई पोजीशन को मजबूत करने में मदद मिलेगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी के कंज्यूमर ऑपरेशंस में भारत का सबसे बड़ा वायरलेस ऑपरेटर और सबसे बड़ा रिटेलर शामिल है. 

5 साल पहले से है प्लानिंग
मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर आदमी हैं और उनकी अध्यक्षता वाली कंपनी RIL ने 2019 में कहा था कि ऑयल रिफाइनिंग क्षेत्र के साथ ही कंपनी अन्य क्षेत्रों में भी बढ़ रही है और आने वाले 5 सालों में कंपनी अपनी रिटेल और टेलीकम्युनिकेशन शाखा को लिस्ट करने के बारे में विचार कर रही है. रिलायंस ने नवंबर में KV Kamath को जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया था. इतना ही नहीं रिलायंस ने McLaren Strategic Ventures के एक टॉप-एग्जीक्यूटिव, हितेश सेथिया को इस यूनिट के चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया था. 

शेयर पर मिलेगा शेयर
मुकेश अंबानी ने पिछले साल इस यूनिट की घोषणा करते हुए कहा था कि जिओ फाइनेंशियल एक टेक्नोलॉजी आधारित बिजनेस होगा जो देश भर में मौजूद रिलायंस के कंज्यूमर्स को डिजिटली फाइनेंशियल प्रोडक्ट उपलब्ध करवाएगा. रिलायंस के शेयरहोल्डर्स को उनके हर शेयर के लिए जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज का एक शेयर दिया जाएगा. 
 

यह भी पढ़ें: एक बराबर है जनसंख्या, फिर लग्जरी में चीन से क्यों पीछे है भारत?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-यूके FTA से टेक्सटाइल निर्यात को मिल सकती है 1 अरब डॉलर की बढ़त: रिपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि FTA का फायदा ब्रिटिश सप्लायर्स की तुलना में भारतीय निर्यातकों को अधिक मिलेगा. पहले भारतीय उत्पादों पर 12 प्रतिशत का टैरिफ नुकसान था, जो अब खत्म हो गया है.

5 hours ago

चीन पर भारत की सख्ती बरकरार, FY26 में सिर्फ ₹1 करोड़ के एक FDI प्रस्ताव को मिली मंजूरी

आंकड़े बताते हैं कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमा से जुड़े देशों के निवेश पर लागू 'प्रेस नोट-3' के तहत सरकार अब भी बेहद सतर्क रुख अपनाए हुए है.

6 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

7 hours ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

10 hours ago

भारत और कनाडा के बीच CEPA वार्ता अंतिम चरण में, साल के अंत तक समझौते का लक्ष्य

विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रस्तावित CEPA के तहत वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार में टैरिफ तथा अन्य व्यापारिक बाधाओं को कम या समाप्त किया जाएगा और व्यापार को चरणबद्ध तरीके से उदार बनाया जाएगा.

11 hours ago


बड़ी खबरें

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

7 hours ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

3 hours ago

भारत-यूके FTA से टेक्सटाइल निर्यात को मिल सकती है 1 अरब डॉलर की बढ़त: रिपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि FTA का फायदा ब्रिटिश सप्लायर्स की तुलना में भारतीय निर्यातकों को अधिक मिलेगा. पहले भारतीय उत्पादों पर 12 प्रतिशत का टैरिफ नुकसान था, जो अब खत्म हो गया है.

5 hours ago

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

10 hours ago

सैमटेल एवियोनिक्स ने एयरटेल के पूर्व दिग्गज अखिल गुप्ता को बनाया स्ट्रैटेजिक एडवाइजर

अखिल गुप्ता के पास कई दशकों का नेतृत्व अनुभव है और वह भारती एयरटेल समूह की विकास यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं. उनके कार्यकाल में एयरटेल ने शुरुआती दौर से आगे बढ़कर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में अपनी जगह बनाई.

5 hours ago