होम / बिजनेस / रिलायंस को मिली सबमरीन केबल बिछाने की मंजूरी, जानें क्या होगा फायदा 

रिलायंस को मिली सबमरीन केबल बिछाने की मंजूरी, जानें क्या होगा फायदा 

सबमरीन डेटा केबल से इंटरनेट यूजर्स को हाई कैपेसिटी, हाई-स्पीड सिस्टम की सुविधा मिलेगी. इस डेटा केबल सिस्टम को सबमरीन कम्युनिकेशन केबल भी कहा जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस को आखिरकार सरकार से दुनिया के सबसे बड़े सबमरीन केबल सिस्टम लगाने की मंजूरी मिल गई है. ये केबल मुंबई से यूरोप और एशिया तक जाएगी, और इसे इंडिया-यूरोप-एक्सप्रेस (IEX) और इंडिया-एशिया-एक्सप्रेस (IAX) कहा जाएगा. इसके 2023 और 2024 के बीच चालू होने की उम्मीद है. IAX के पास 5 देशों में 12 केबल हैं, जिनमें मुख्य ट्रंक सिंगापुर से मुंबई तक है, जबकि IEX की मेन ब्रांच मुंबई से मिलान तक होगी.

क्या है प्रोजेक्ट का उद्देश्य?
इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य ग्लोबल इंटरनेट कैपिसिटी को बढ़ाते हुए भारत को केंद्र में रखना है. बता दें कि इस तरह के प्रोजेक्ट के लिए पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी आवश्यक होती है, क्योंकि इससे भारत के तटीय क्षेत्रों पर प्रभाव पड़ सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए Expert Appraisal Committee (EAC) को परियोजना के लिए विशेष मंजूरी देनी होगी. रिलायंस SubCom जैसे कई प्रमुख वैश्विक सेवा प्रदाताओं के साथ काम कर रही है, जो पूरे क्षेत्र में डेटा की तेज से बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए नेक्स्ट जनरेशन केबल बिछाएंगे.

यह होगा फायदा
सबमरीन डेटा केबल से इंटरनेट यूजर्स को हाई कैपेसिटी, हाई-स्पीड सिस्टम की सुविधा मिलेगी. इस डेटा केबल सिस्टम को सबमरीन कम्युनिकेशन केबल भी कहा जाता है. इस केबल के जरिए दुनिया के एक छोर से दूसरे छोर तक सेकंड्स में जानकारी पहुंचाई जा सकती है. इस सिस्टम के सहारे भारत पूर्व में सिंगापुर, थाईलैंड, मलेशिया से जुड़ सकेगा और पश्चिम में मिस्र और सऊदी अरब जैसे देशों से जुड़कर इटली से कनेक्ट हो सकेगा. इससे इंटरनेट यूजर्स को कंटेंट और क्लाउड जैसी सुविधाएं आसानी से मुहैया कराई जा सकेंगी.

क्या होती हैं फाइबर ऑप्टिक केबल?
यह मूलरूप से एक डायरेक्ट लिंक है, जो डेटा और वॉयस ट्रांसमिशन के लिए एक देश को बाकी दुनिया से जोड़ सकता है. केबलों का यह सिस्टम बेहद तेज गति से काम करता है. जब इन केबलों को कठोर वातावरण में बिछाया जाता है, तो उन्हें प्लास्टिक की परतों और प्रोटेक्टिव ब्लैंकेट से ढंका जाता है. सबमरीन फाइबर ऑप्टिक केबल समुद्र तल पर बिछाई जाती हैं, लेकिन वे जमीन पर मौजूद स्टेशनों को जोड़ती हैं. इनमें पानी के नीचे भी सिग्नल ले जाने की क्षमता होती है. कुछ अनुमानों के अनुसार, कम्युनिकेशन का ये माध्यम सैटेलाइट कनेक्शन से भी अधिक लागत प्रभावी है. उल्लेखनीय है कि रिलायंस के अलावा, भारती एयरटेल भी इस दिशा में काम कर रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

18 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

19 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

22 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

22 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

22 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

17 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

19 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

22 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

18 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

21 hours ago