✕

होम / बिजनेस / भारतीय ग्राहकों को Model 3 की बुकिंग का रिफंड शुरू, Tesla ने क्यों लिया ये फैसला?

भारतीय ग्राहकों को Model 3 की बुकिंग का रिफंड शुरू, Tesla ने क्यों लिया ये फैसला?

Tesla भारत में एंट्री को लेकर हलचल तेज हो गई है. कंपनी ने पुराने ग्राहकों को रिफंड देकर यह संकेत दिया है कि वह नए सिरे से बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एलन मस्क की टेस्ला (Tesla) ने भारत में नई शुरुआत की तैयारी शुरू कर दी है. एक तरफ जहां कंपनी ने देश में फिर से अपनी टीम बनानी शुरू कर दी है, वहीं दूसरी ओर पुराने ग्राहकों को रिफंड भी किया जा रहा है. दरअसल, टेस्ला ने भारत में अपनी बहुचर्चित Model 3 कार की बुकिंग करने वाले ग्राहकों को रिफंड देना शुरू कर दिया है. टेस्ला के इस कदम को भारत में नए सिरे से एंट्री की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. तो आइए जानते हैं आखिर कंपनी ने ये फैसला क्यों लिया है?

Model 3 के लिए रिफंड प्रक्रिया शुरू

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला ने भारत में Model 3 कार की बुकिंग करने वाले ग्राहकों को रिफंड देना शुरू कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ ग्राहकों को भेजे गए ईमेल में बताया गया है कि कंपनी फिलहाल उनकी बुकिंग राशि वापस कर रही है. साथ ही, यह भरोसा भी दिलाया गया है कि भारत में बिक्री शुरू होते ही उनसे फिर से संपर्क किया जाएगा. टेस्ला फिलहाल अपने पुराने Model 3 का उत्पादन बंद कर रही है. इसी वजह से कंपनी ने बुकिंग की गई राशि लौटाने का फैसला लिया है. टेस्ला की यह रणनीति भारत में जल्द एंट्री की ओर इशारा कर रही है.

टैक्स कम करने की मांग जारी

टेस्ला लंबे समय से भारत में प्रवेश की कोशिश कर रही है. हालांकि, एक बड़ी चुनौती कारों पर लगने वाला ऊंचा आयात शुल्क है. कंपनी ने कई बार भारत सरकार से टैक्स दरों में कटौती करने की मांग की है. हाल ही में एलन मस्क ने भी X (पहले ट्विटर) पर कहा था कि वह 2025 में भारत आने की योजना बना रहे हैं. भारत और अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते के तहत कारों पर टैक्स में छूट की संभावना जताई जा रही है. अगर ऐसा होता है, तो टेस्ला भारत में अपनी कारोबारी रणनीति को तेजी से आगे बढ़ा सकती है.

घरेलू कंपनियों के लिए बढ़ेगी चुनौती

टेस्ला की भारत में एंट्री घरेलू ऑटो कंपनियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकती है. देश में पहले से ही इलेक्ट्रिक वाहन बाजार तेजी से बढ़ रहा है, और टेस्ला जैसी ग्लोबल कंपनियों के आगमन से प्रतिस्पर्धा और तेज हो सकती है. हालांकि, इसके साथ ही एक सवाल यह भी उठता है कि विदेशी कंपनियों के आगमन से भारत के रोजगार बाजार पर क्या असर पड़ेगा. सरकार को नीतियां बनाते समय इस पहलू पर भी गंभीरता से विचार करना होगा.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

47 minutes ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

1 hour ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

1 hour ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

3 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

3 hours ago

बड़ी खबरें