✕

होम / बिजनेस / जुलाई में EPFO से जुड़ने वालों का बना रिकॉर्ड, 19.94 लाख बनें नए सदस्य

जुलाई में EPFO से जुड़ने वालों का बना रिकॉर्ड, 19.94 लाख बनें नए सदस्य

नई सदस्यता में इस वृद्धि का श्रेय रोजगार के बढ़ते अवसरों, कर्मचारी लाभों के बारे में बढ़ती जागरूकता और EPFO के आउटरीच कार्यक्रमों की सफलता को दिया जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जुलाई 2024 में EPFO के साथ रिकॉर्ड नए सदस्य जुड़े हैं. श्रम मंत्रालय के मुताबिक जुलाई 2024 में 19.94 लाख नए EPFO के सदस्य बने हैं जिसमें 10.52 लाख ऐसे लोग हैं जो पहली बार सामाजिक सुरक्षा योजना चलाने वाली संगठन EPFO के मेंबर बने हैं. मंत्रालय ने डेटा की जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार की संख्या में आई इस बढ़ोतरी के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर पर किए जाने वाले खर्च में बढ़ोतरी, प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेटिव (PLI), एम्पलॉयमेंट लिंक्ड इंसेटिव स्कीम को श्रेय जाता है.  साथ ही जॉब मार्केट के फॉर्मलाइजेशन  और तेज आर्थिक विकास ने भी रोजगार की संख्या को बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया है.  

10.52 लाख पहली बार बने EPFO के मेंबर 

केन्द्रीय श्रम और रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री ने नई दिल्ली में जुलाई 2024 का EPFO का डेटा जारी किया. उन्होंने इस तथ्य का उल्लेख किया कि EPFO ने जुलाई 2024 के महीने में 19.94 लाख शुद्ध सदस्य जोड़े हैं, जो अप्रैल 2018 में पेरोल डेटा की ट्रैकिंग शुरू होने के बाद से दर्ज की जाने वाली अबतक की सबसे अधिक वृद्धि है. श्रम और रोजगार मंत्रालय ने बताया कि जुलाई महीने में 10.52 लाख EPFO के ऐसे सदस्य बने हैं जो पहली बार सामाजिक सुरक्ष वाली स्कीम EPFO के मेंबर बने हैं. जुलाई 2024 में जून 2024 के मुकाबले 2.66 फीसदी ज्यादा EPFO के सदस्य बने हैं जबकि जुलाई 2023 के मुकाबले EPFO के नए सदस्य बनने वालों की संख्या 2.43 फीसदी ज्यादा है.

महिला वर्फोकर्स में 10.94% का उछाल 

डेटा के मुताबिक जुलाई 2024 में EPFO बनने वाले सदस्यों में 8.77 लाख यूथ हैं जो 18 से 25 वर्ष की उम्र की कैटगरी से आते हैं. इसमें 6.25 लाख ऐसे सदस्य हैं जो पहली बार EPFO के मेंबर बने हैं. जुलाई महीने में EPFO के बनने वाले सदस्यों में 4.41 लाख महिलाएं हैं जिसमें 3.05 लाख ऐसी महिलाएं हैं जो पहली बार EPFO की सदस्य बनीं हैं. फॉर्मल सेक्टर में महिलाओं के तादाद में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. जुलाई 2024 में महिला वर्कफोर्स में 14.41 फीसदी का उछाल आया है जबकि EPFO की पहली बार सदस्य बनने वाली महिलाओं में 10.94 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. श्रम मंत्रालय ने बताया कि ज्यादातर महिलाएं जो वर्कफोर्स में शामिल हो रही हैं वो संगठित क्षेत्र के नौकरियों में आ रही हैं.  

कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री ने दिया सबसे ज्यादा रोजगार 

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने बताया कि जुलाई 2024 में EPFO के 19.94 लाख जो EPFO के सदस्य बने हैं उनमें सबसे ज्यादातर लोग मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग सर्विसिंग, कम्प्यूटर्स के इस्तेमाल, बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से आते हैं. इनमें सबसे ज्यादा 108,209 नए EPFO के सदस्य बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से, 96,469 नए EPFO के सदस्य इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल या जनरल इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स और 63,129 नए EPFO के सदस्य मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग सर्विसिंग और कम्प्यूटर्स के इस्तेमाल से जुड़े हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

5 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

8 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

11 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

11 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

8 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

5 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

7 hours ago