✕

होम / बिजनेस / नियमों में कोताही पर RBI से बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है, इन 4 NBFC पर चला चाबुक 

नियमों में कोताही पर RBI से बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है, इन 4 NBFC पर चला चाबुक 

रिजर्व बैंक ने चार नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके लोन बांटने पर रोक लगा दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चार नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFC) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके लोन बांटने पर रोक लगा दी है. RBI के निशाने पर आईं ये कंपनियां 21 अक्टूबर 2024 से लोन नहीं दे पाएंगी. रिजर्व बैंक ने यह कार्रवाई कंपनियों द्वारा ग्राहकों से ग्राहकों से अत्यधिक ब्याज वसूलने के चलते की है. बता दें कि RBI ने हाल ही में NBFC को चेतावनी भी दी थी. रिजर्व बैंक ने सभी नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों से नियमों का पालन और कामकाज में पारदर्शिता लाने को कहा था. साथ ही यह भी स्पष्ट किया था कि ऐसा न होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

इनके खिलाफ एक्शन
RBI ने जिन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की है, उसमें चेन्नई की आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड, कोलकाता की आरोहन फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड, दिल्ली की DMI फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड और बेंगलुरु की नवी फिनसर्व लिमिटेड शामिल हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, नवी फिनसर्व ल‍िम‍िटेड फ्ल‍िपकार्ट के संस्‍थापक सच‍िन बंसल हैं. इन कंपनियों के विरुद्ध भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45L(1)(b) के तहत एक्शन ल‍िया गया है. आरबीआई की तरफ से बताया गया है कि यह कार्रवाई इन कंपनियों की ओर से ग्राहकों से वसूली जा रही ब्याज दरों (WALR) और ब्याज के अंतर के मद्देनजर की गई है. यह अंतर बहुत ज्‍यादा पाया गया है.

वसूल सकेंगी किश्त
रिजर्व बैंक के अनुसार,  संबंधित कंपनियां 14 मार्च, 2022 को जारी किए गए मास्टर डायरेक्शन - भारतीय रिजर्व बैंक (माइक्रोफाइनेंस लोन के लिए नियामक ढांचा) निर्देश, 2022 और 19 अक्टूबर, 2023 को जारी मास्टर डायरेक्शन - भारतीय रिजर्व बैंक (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी-स्केल आधारित विनियमन) निर्देश, 2023 का पालन नहीं कर रही थीं. हालांकि, RBI ने इन कंपनियों को अपने मौजूदा ग्राहकों से किश्त लेने और वसूली गतिविधियों को जारी रखने की छूट दी है. रिजर्व बैंक का यह कदम वित्तीय क्षेत्र में स्थिरता और अनुपालन सुनिश्चित करने के प्रयासों का हिस्सा है।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

9 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

9 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

10 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

13 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

15 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

15 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

10 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

9 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.