होम / बिजनेस / RBI ने लिया बड़ा फैसला, टैक्स पेमेंट के लिए इतनी बढ़ाई UPI की लिमिट 

RBI ने लिया बड़ा फैसला, टैक्स पेमेंट के लिए इतनी बढ़ाई UPI की लिमिट 

अभी UPI के जरिए 1 लाख रुपये तक का टैक्स पेमेंट किया जा सकता है, लेकिन गुरुवार RBI ने इसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने का प्रस्ताव पेश किया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में करोड़ों लोग यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं. छोटे दुकानदारों से लेकर नौकरीपेशा और बड़े-बड़े व्यापारी भी यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यूपीआई पेमेंट को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, आरबीआई ने टैक्स पेमेंट के लिए यूपीआई की लिमिट बढ़ाने का ऐलान किया है. अभी यह लिमिट 1 लाख रुपये है, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जाएगा. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार यानी 8 अगस्त को मॉनटरी पॉलिसी पेश की, जिसमें उन्होंने टैक्स पेमेंट के लिए यूपीआई की लिमिट बढ़ाने का फैसला लिया है. इस फैसले लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है. तो आइए जानते हैं आरबीआई ने ये फैसला क्यों लिया और इससे किसे फायदा होगा? 

टैक्सपेयर्स को होगा फायदा
आरबीआई के इस ऐलान से टैक्सपेयर्स को काफी फायदा होगा. एक्सपर्ट्स का कहना है कि पेमेंट के लिए यूपीआई (UPI) के इस्तेमाल में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है. इसे ध्यान में रखते हुए आरबीआई ने टैक्स पेमेंट (Tax Payment through UPI) के लिए यूपीआई की लिमिट बढ़ाई है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि यूपीआई से पेमेंट पर अतिरिक्त चार्ज नहीं लगता है, इसलिए पेमेंट के लिए यूपीआई का इस्तेमाल सस्ता पड़ता है.

पिछले साल कुछ खास पेमेंट के लिए बढ़ाई थी यूपीआई लिमिट
यूपीआई से अलग डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से टैक्स का पेमेंट करने पर अतिरिक्त चार्ज लगता है. आरबीआई ने पिछले साल दिसंबर में कुछ खास तरह के पेमेंट्स के लिए यूपीआई की लिमिट बढ़ा दी थी. इनमें हॉस्पिटल और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन को की जाने वाली पेमेंट भी शामिल थी. इन संस्थानों को पेमेंट के लिए यूपीआई की लिमिट बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई थी.

अलग-अलग ट्रांजेक्शन के लिए इतनी है यूपीआई की लिमिट
आपको बता दें, अभी यूपीआई से सामान्य पेमेंट के लिए प्रति ट्रांजेक्शन 1 लाख रुपये की लिमिट है. कैपिटल मार्केट्स, कलेक्शन, इंश्योरेंस, फॉरेन इनवॉर्ड रेमिटेंस जैसे कुछ खास तरह के ट्रांजेक्शन के लिए यूपीआई से पेमेंट की लिमिट 2 लाख रुपये है. आईपीओ में अप्लाई के लिए यूपीआई से पेमेंट की लिमिट प्रति ट्रांजेक्शन 5 लाख रुपये है.

UPI के लिए एक और बड़ा फैसला
आरबीआई ने यूपीआई के जरिए डेलिगेटेड पेमेंट्स की फैसिलिटी को लेकर बड़ा ऐलान किया है. इसके तहत प्राइमरी यूजर को सेकेंडरी यूजर को यूपीआई ट्रांजेक्शन करने में आसानी होगी. एक तय लिमिट तक का ट्रांजेक्शन यूपीआई से हो सकता है और इसके लिए सेकेंडरी यूजर को अलग बैंक खाते की जरूरत नहीं होगी.

इसे भी पढ़ें-Tata बनाएगी अपना पहला स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस विमान, ये होंगी खूबियां

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

30 minutes ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

15 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

16 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

30 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

17 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago