होम / बिजनेस / ऐसा क्या किया Union Bank ने जो लगा 1 करोड़ का जुर्माना, अब कैसी रहेगी Stocks की चाल?

ऐसा क्या किया Union Bank ने जो लगा 1 करोड़ का जुर्माना, अब कैसी रहेगी Stocks की चाल?

रिजर्व बैंक नियमों के पालन को लेकर बेहद सख्त है और ऐसा नहीं करने वालों के साथ सख्ती से पेश आता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने दिशानिर्देशों का पालन न करने के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) और RBL बैंक के साथ-साथ बजाज फाइनेंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. मीडिया रिपोर्ट्स में आरबीआई के सर्कुलर के हवाले से बताया गया है कि बजाज फाइनेंस पर धोखाधड़ी की निगरानी के निर्देशों का पालन नहीं करने के चलते 8.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. सबसे बड़ा जुर्माना दिग्गज सरकारी बैंक UBI पर लगाया गया है. यूनियन बैंक पर लोन और एडवांस को लेकर नियमों का पालन न करने के लिए RBI ने 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है.

क्या हैं RBL पर आरोप?
रिजर्व बैंक की कार्रवाई की जद में RBL बैंक भी शामिल है. प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक पर कार्रवाई इसलिए हुई है क्योंकि वो तीन वित्तीय वर्षों के समापन के एक महीने के भीतर अपने प्रमुख शेयरधारकों में से एक से फॉर्म B में वार्षिक घोषणा प्राप्त करने में विफल रहा. अब बैंक को 64 लाख रुपए के जुर्माने का भुगतान करना होगा. आरबीआई ने RBL बैंक को नोटिस जारी कर नियमों के पालन में कोताही का कारण पूछा था, लेकिन संतोषजनक उत्तर न मिलने पर केंद्रीय बैंक ने जुर्माने की कार्रवाई की.  

क्या है UBI की गलती?  
पब्लिक सेक्टर के दिग्गज बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर आरोप है कि उसने कुछ प्रोजेक्ट्स के लिए कॉरपोरेशन को टर्म लोन पास कर दिया गया. लेकिन प्रोजेक्ट के बारे में जानने की कोशिश नहीं की गई. बैंक ने यह पता भी नहीं लगाया कि फंड्स पास किए गए हैं या नहीं. वहीं, प्रोजेक्ट के रिवेन्यु सोर्स पर भी कोई अपडेट नहीं लिया गया. वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब RBI ने नियमों के उल्लंघन पर इस तरह की कार्रवाई की है, रिजर्व बैंक नियमों के पालन को लेकर बेहद सख्त है और ऐसा न करने वालों पर जुर्माना लगाता रहता है.

स्टॉक मार्केट में प्रदर्शन
यूनियन बैंक के शेयरों ने पिछले कुछ वक्त में अपने निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न दिया है. अब देखने वाली बात ये होगी कि इस कड़ी कार्रवाई का बैंक के शेयरों पर क्या असर पड़ता है. शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर पर हलचल देखने को मिलती है. ऐसे में यूनियन बैंक के शेयरों पर इस कार्रवाई का कुछ न कुछ जरूर पड़ सकता है. बता दें कि इस सरकारी बैंक के शेयर कल गिरावट के साथ 103 रुपए पर बंद हुए थे. बीते 5 कारोबारी सत्रों में यह शेयर 2.33% ऊपर चढ़ा है. पिछले एक साल में UBI के शेयरों ने अपने निवेशकों को 138.98% का रिटर्न दिया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

57 minutes ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

1 hour ago

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 53.89% की वृद्धि, दावा निपटान अनुपात 99.3%: रिपोर्ट

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

1 hour ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

1 hour ago

SP ग्रुप को राहत देने के लिए ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट्स की पहल, 18 महीने में पूरा हो सकता है सौदा

NCLT के जरिए चुनिंदा कैपिटल रिडक्शन की योजना, टाटा संस के शेयरों की इनकम टैक्स फेयर वैल्यू के आधार पर होगी गणना

2 hours ago


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

2 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

57 minutes ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

1 hour ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

1 hour ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

1 hour ago