✕

होम / बिजनेस / RBI ने BNP Paribas और 3 अन्य बैंकिंग संस्थाओं पर लगाया तगड़ा जुर्माना, सामने आई ये वजह

RBI ने BNP Paribas और 3 अन्य बैंकिंग संस्थाओं पर लगाया तगड़ा जुर्माना, सामने आई ये वजह

रिजर्व बैंक ने बीएनपी परिबास बैंक के अलावा हेवलेट पैकार्ड फाइनेंशियल सर्विसेज इंडिया, एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट कंपनी और मुथूट वेहिकल एंड एसेट फाइनेंस पर भी कार्रवाई की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बीएनपी परिबास (BNP Paribas) समेत 4 कंपनियों पर अलग-अलग आरोप में कार्रवाई की है. आरबीआई ने बीएनपी परिबास बैंक पर 31.8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. इसके अलावा आरबीआई की कार्रवाई की जद में हेवलेट पैकार्ड फाइनेंशियल सर्विसेज, इंडिया (Hewlett Packard Financial Services), एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट कंपनी (SMFG India Credit Company) और मुथूट वेहिकल एंड एसेट फाइनेंस (Muthoot Vehicle & Asset Finance) भी आई हैं. इन सभी पर आरबीआई की कई गाइडलाइन्स के उल्लंघन का आरोप था.

एडवांस पर ब्याज दरों को लेकर नहीं हुआ नियमों का पालन 

आरबीआई ने बताया कि बीएनपी परिबास बैंक एडवांस पर ब्याज दरों (Interest Rate on Advances) से संबंधित नियमों का सही से पालन नहीं कर रहा था. इसके चलते उस पर कार्रवाई की गई है. केंद्रीय बैंक ने इस बारे में 31 मार्च, 2023 तक की वित्तीय रिपोर्ट का निरीक्षण किया था. जांच के कमियां पाए जाने पर जुर्माना लगाने का यह एक्शन लिया गया है. बीएनपी परिबास बैंक को इस संबंध में एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. बैंक का पक्ष सुनने के बाद उनकी गलती पाई गई. इसकी वजह से यह निर्णय लिया गया.

तीनों कंपनियों पर लगा लाखों रुपये का जुर्माना 

इसके अलावा आरबीआई ने हेवलेट पैकार्ड फाइनेंशियल सर्विसेज इंडिया पर 10.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट कंपनी पर केंद्रीय बैंक ने 23.1 लाख रुपये और मुथूट वेहिकल एंड एसेट फाइनेंस पर 7.9 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है. एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट कंपनी को पहले फुलर्टन इंडिया क्रेडिट कंपनी (Fullerton India Credit Company) के नाम से जाना जाता था. इन सभी पर रेगुलेटरी नियमों के उल्लंघन का आरोप था. आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि इन सभी कार्रवाई से कस्टमर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

एचडीएफसी बैंक के खिलाफ भी हुई थी कार्रवाई 

रिजर्व बैंक ने 10 सितंबर को एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) आदेशों और गाइडलाइन्स का पालन नहीं करने के चलते एक करोड़ रुपये की पेनल्टी जड़ दी थी. बैंक पर डिपॉजिट पर ब्याज दरों, रिकवरी एजेंटों के रखने और कस्टमर सर्विसेज में आरबीआई के निर्देशों का पालन नहीं करने का आरोप था. एचडीएफसी बैंक ने कुछ खास डिपॉजिट स्वीकार करने के लिए डिपॉजिटर्स को 250 रुपये का गिफ्ट दिया था. साथ ही बैंक ने ऐसी ईकाईयों के सेविंग डिपॉजिट अकाउंट खोले, जो पात्रता नहीं रखते थे. साथ ही बैंक ये सुनिश्चित करने में विफल रहा कि शाम 7 बजे से लेकर सुबह के 7 बजे तक कस्टमर्स से संपर्क नहीं किया जाए.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

16 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

19 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित