✕

होम / बिजनेस / वैश्विक चुनौतियों के बीच RBI गर्वनर की बड़ी अपील, कहा- निवेशकों को मिलेगी पूरी मदद

वैश्विक चुनौतियों के बीच RBI गर्वनर की बड़ी अपील, कहा- निवेशकों को मिलेगी पूरी मदद

RBI गवर्नर ने आगे कहा कि ऐसे समय में जब कई उन्नत अर्थव्यवस्थाएं आर्थिक चुनौतियों और बिगड़ते आर्थिक परिदृश्य का सामना कर रही हैं, भारत मजबूत वृद्धि और स्थिरता दर्शा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने अमेरिकी उद्योगपतियों से भारत में निवेश करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि भारत नीतिगत स्थिरता और आर्थिक मजबूती के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है, जो वैश्विक निवेशकों के लिए एक स्वाभाविक गंतव्य है.

क्यों भारत निवेश के लिए है बेस्ट?

मल्होत्रा ने यह बात भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच (USISPF) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कही. उन्होंने कहा कि वैश्विक वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता और अस्थिरता के बावजूद चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है. उन्होंने आगे कहा, "जब दुनिया की कई उन्नत अर्थव्यवस्थाएं आर्थिक मंदी और बिगड़ते परिदृश्य का सामना कर रही हैं, भारत मजबूती से वृद्धि और स्थिरता का प्रदर्शन कर रहा है. यह दीर्घकालिक मूल्य और अवसर तलाशने वाले निवेशकों के लिए एक आदर्श गंतव्य बन गया है."

गवर्नर ने भारत के मजबूत मौद्रिक, वित्तीय, राजनीतिक और नीतिगत स्थिरता की विशेषता पर जोर दिया और कहा कि ये सभी कारक भारत को निवेश के लिए अत्यंत अनुकूल बनाते हैं. उन्होंने भारत के अनुकूल कारोबारी माहौल और मजबूत व्यापक आर्थिक बुनियाद को भी देश की वृद्धि कहानी का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया.

भविष्य को आकार देने का अवसर

अपने संबोधन में मल्होत्रा ने अमेरिकी उद्योग जगत को आमंत्रित करते हुए कहा, "हमारे पास एक साथ भविष्य को आकार देने का अवसर है - न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए. मैं आपको इस परिवर्तनकारी यात्रा का हिस्सा बनने, भारत में सहयोग करने, नवाचार करने और निवेश करने के लिए आमंत्रित करता हूं."

गवर्नर का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत वैश्विक निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में उभर रहा है, खासकर जब उन्नत अर्थव्यवस्थाएं आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही हैं. भारत का मजबूत आर्थिक प्रदर्शन, स्थिर नीतिगत दृष्टिकोण और लगातार सुधारों की दिशा में बढ़ते कदम निवेशकों का भरोसा बढ़ा रहे हैं. इस पहल से भारत में विदेशी निवेश को नया बल मिलने की उम्मीद है, जिससे न केवल आर्थिक विकास को रफ्तार मिलेगी बल्कि भारत को वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में और भी मजबूत स्थिति प्राप्त होगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

44 minutes ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

1 hour ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

1 hour ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

3 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

3 hours ago

बड़ी खबरें