✕

होम / बिजनेस / RBI ने IIFL फाइनेंस को दी राहत, गोल्ड लोन कारोबार पर लगा प्रतिबंध हटाया

RBI ने IIFL फाइनेंस को दी राहत, गोल्ड लोन कारोबार पर लगा प्रतिबंध हटाया

IIFL फाइनेंस ने स्टॉक एक्सचेंज के पास रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि आरबीआई ने गोल्ड लोन बिजनेस पर लगी बंदिशों को वापस ले लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बैंकिंग सेक्टर के रेगुलेटर भारतीय रिजर्व बैंक ने IIFL फाइनेंस को बड़ी राहत दी है. RBI ने IIFL फाइनेंस के गोल्ड लोन बिजनेस पर लगी रोक को वापस ले लिया है. स्टॉक एक्सचेंजों के पास रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने ये जानकारी दी है. IIFL फाइनेंस ने स्टॉक एक्सचेंज के पास रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 सितंबर 2024 को सूचित किया है कि IIFL फाइनेंस लिमिटेड के गोल्ड लोन बिजनेस पर लगे प्रतिंबंध को हटा लिया है. 4 मार्च 2024 को RBI ने IIFL फाइनेंस पर गोल्ड लोन को मंजूरी देने, डिस्बर्समेंट या गोल्ड लोन के सेलिंग या सिक्योरिटाइजिंग या असाइनिंग पर रोक लगा दी थी.

RBI का फैसला तत्काल प्रभाव से लागू

कंपनी ने एक्सचेंज को बताया कि आरबीआई का ये निर्णय तत्काल रूप से लागू हो गया है और नियमों और रेगुलेशंस के तहत कंपनी को गोल्ड लोन को मंजूरी देने, डिस्बर्समेंट, असाइमेंट, सिक्योरिटाइजेशन और कम्पलॉयंस के तहत गोल्ड लोन बेचने की इजाजत मिल गई है और कंपनी फिर से इसे शुरू कर सकती है. आईआईएफएल फाइनेंस ने कहा, कंपनी अनुपालन के हाई स्टैंडर्ड को अपहोल्ड करने के लिए प्रतिबद्ध है और ये सुनिश्चित करेगी जो जरूरी कदम उठाये गए हैं उसे सुचारू रूप से आगे भी जारी रखा जाए.  

RBI ने इसलिए लगाई थी रोक  

4 मार्च 2024 को भारतीय रिजर्व बैंक ने आईआईएफएल फाइनेंस को गोल्ड लोन को मंजूरी करने और बांटने पर फौरन रोक लगा दी थी. हालांकि कंपनी को मौजूदा गोल्ड लोन पोर्टफोलियो को चालू रखने से लेकर कलेक्शन और रिकवरी प्रोसेस को जारी रखने की इजाजत दी गई थी. आरबीआई को अपनी जांच में आईआईएफएल के गोल्ड लोन पोर्टफोलियो में लोन को मंजूरी देते समय सोने की शुद्धता और वजन में गंभीर अनियमितताएं मिली थी. लोन टू वैल्यू रेश्यो में भी आरबीआई ने उल्लंघन का पता लगाया था. जिसके बाद कंपनी के खिलाफ ये कार्रवाई की गई थी.  

IIFL फाइनेंस के शेयर का हाल

RBI के फैसले के बाद करीब 1 मिलियन कस्टमर्स ने अपना अकाउंट बंद कर दिया और ज्वैलरी सुरक्षित निकाल लिया. ऐसे में यह कंपनी के लिए बड़ी राहत है.  यह शेयर 498 रुपए पर है. इस खबर के सामने आने से पहले 2 मार्च को आईआईएफएल फाइनेंस का शेयर 626 रुपए पर था. 27 मार्च के शेयर ने 304 रुपए का 52 वीक लो हो गया था. उसके बाद से शेयर में तेजी है. पिछले एक महीने में शेयर में 10 फीसदी और छह महीने में 42 फीसदी का उछाल आया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

9 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

12 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

14 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

15 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

11 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

9 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित