✕

होम / बिजनेस / इस बार भी कम नहीं होगी होम लोन की EMI, RBI ने लगातार 10वीं बार नहीं बदला रेपो रेट

इस बार भी कम नहीं होगी होम लोन की EMI, RBI ने लगातार 10वीं बार नहीं बदला रेपो रेट

आरबीआई गवर्नर शक्तिकान्‍त दास (Shaktikanta Das) ने बैठक के नतीजे घोषित करते हुए बताया कि इस बार भी ब्‍याज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मोनेटरी पॉलिसी के फैसलों का एलान कर दिया है. मोनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के बाद बुधवार को रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने बैठक में लिए गए फैसलों का एलान किया. RBI की क्रेडिट पॉलिसी कमेटी ने लगातार 10वीं बार भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. RBI की मोनेटरी पॉलिसी कमेटी ने 51वीं बैठक में यह फैसला लिया है. इसके बाद रेपो रेट 6.50% पर बरकरार है. जबकि, रिवर्स रेपो रेट 3.35% पर बरकरार है. जबकि, बैंक रेट 6.75% पर बना हुआ है.

6 में से 5 सदस्यों ने दिया यह फैसला

RBI गवर्नर ने बताया कि इस बार MPC में 3 नए सदस्य जुड़े हैं. 6 में से 5 सदस्यों ने एकमत में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है. साथ ही पॉलिसी की रुख को Withdrawal of Accomodation से बदलकर Neutral कर दिया है. सितंबर महीने में ही अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को लेकर लंबे समय बाद बड़ा फैसला लिया है. अमेरिकी फेड ने दरों में 50 बेसिस प्वॉइंट की कटौती की है. साथ ही दिसंबर महीने में होने वाली बैठक में भी 50 बेसिस प्वॉइंट की कटौती के संकेत दिए हैं.

साल 2025 के दौरान 7.2% रह सकती है GDP

महंगाई को लेकर शक्तिकांत दास ने कहा कि खुदरा महंगाई के लक्ष्य 4% पर बने हुए हैं. हालांकि, सितंबर महीने में महंगाई के आंकड़े बढ़े हुए लग सकते हैं. मौजूदा मैक्रो-इकोनॉमिक मापदंड संतुलित हैं. GDP ग्रोथ को लेकर उन्होंने कहा कि कारोबारी साल 2025 के दौरान यह 7.2% रह सकता है. दूसरी तिमाही में GDP 7.2% रहने का अनुमान है. जबकि, तीसरी तिमाही में इसे 7.3 से बढ़ाकर 7.4% कर दिया गया है. चौथी तिमाही में 7.2% से बढ़ाकर 7.4% पर रहने का अनुमान है. कारोबारी साल 2026 की पहली तिमाही में इसे 7.2% से बढ़कर 7.3% रहने का अनुमान है.

महंगाई बढ़ने का जोखिम

शक्तिकांत दास ने कहा कि खाद्य और दाम की वजह से महंगाई बढ़ सकती है. वैश्विक संकट और विपरीत मौसम से भी महंगाई बढ़ने का जोखिम है. साथ ही कमोडिटी कीमतों में तेजी से भी महंगाई बढ़ने का जोखिम है. दुनिया की बाकी करेंसी के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव कम है. गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों को लेकर शक्तिकांत दास ने कहा कि बैंकिंग और NBFCs की स्थिति मजबूत है. हाल ही में अनसिक्योर्ड लोन को लेकर कुछ चुनौतियां देखने को मिली है. लेकिन, NBFCs ने कुछ वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया है. लेंडर्स का नियम, निगरानी पर सख्ती बरतनी होगी. NBFCs को मौजूदा पैकेज की समीक्षा करनी होगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

28 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

41 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

16 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

16 hours ago

बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

28 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

41 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

57 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

22 hours ago