✕

होम / बिजनेस / आरबीआई के डेटा में आया सामने, होम लोन में हुआ इजाफा और पर्सनल लोन की ये रही स्थिति

आरबीआई के डेटा में आया सामने, होम लोन में हुआ इजाफा और पर्सनल लोन की ये रही स्थिति

आरबीआई की ओर से जारी किए गए ज्‍यादातर सेगमेंट के लोन में इस बार इजाफा देखने को मिला है. यही वजह है कि आउटस्‍टैंडिंग में भी इजाफा हो गया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

होम लोन से लेकर पर्सनल लोन और दूसरे कई लोन की डिमांड को लेकर आरबीआई की ओर से डेटा जारी किया गया है  ये डेटा बता रहा है कि पर्सनल लोन सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा लिए जाने वाले होम लोन में मई में 16.9 प्रतिशत का इजाफा हुआ है जो 3.40 लाख करोड़ रुपये बनता है और इसकी कुल आउटस्‍टैंडिंग 23.49 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. जबकि पिछले साल के मुकाबले इसमें 16 प्रतिशत से ज्‍यादा की ग्रोथ देखी जा रही है. 

पर्सनल लोन की क्‍या रही है स्थिति? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, RBI के आंकड़ों के अनुसार अगर पर्सनल लोन की स्थिति पर नजर डालें तो उसमें मई 2024 में 17.8 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है. जबकि पिछले साल से 19.1 प्रतिशत की कमी देखने को मिली. इस कमी को स्‍लो ग्रोथ के तौर पर देखा जा रहा है. वहीं आरबीआई ने क्रेडिट कार्ड की आउटस्‍टैंडिंग को लेकर भी आंकड़े जारी किए हैं. जो बता रहे हैं कि उसमें भी 26.2 प्रतिशत यानी लगभग 55 हजार करोड़ रुपये बढ़कर 2.67 लाख करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है.क्रेडिट कार्ड में हुई ये ग्रोथ पिछले साल से कम रही है. पिछले साल क्रेडिट कार्ड सेगमेंट में 31.5 प्रतिशत ग्रोथ से कम हुई है. पिछले साल इसके अमाउंट की बात करें तो ये 2.12 लाख करोड़ रुपये रही है. 

ये भी पढ़ें: HSBC बैंक पर चला RBI का डंडा, ठोका लाखों का जुर्माना, जानिए क्या है वजह?

नॉन फूड बैंकिंग क्रेडिट में हुआ इतना इजाफा 
अगर नॉन फूड बैंकिंग क्रेडिट की बात करें तो उसमें 16.2 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और ये 162.30 लाख करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. जबकि पिछले साल इसमें 15.5 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली थी. आरबीआई के आंकड़े बता रहे हैं कि बैंक की ओर से इंडस्‍ट्री को दिए गए लोन में 8.9 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है जो 36.87 लाख करोड़ तक जा पहुंची है. जबकि 2023 में इसमें 6 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली थी. 

नवंबर 2023 में आरबीआई ने बढ़ा दिया था रिस्‍क कवर 
अनसिक्‍योर्ड लोन के प्रचलन को रोकने के लिए आरबीआई की ओर से पिछले साल रिस्‍क कवर को 25 प्रतिशत तक बढ़ाकर 150 प्रतिशत कर दिया गया था. आरबीआई बैंकों और एनबीएफसी की ओर से दिए जा रहे हैं पर्सनल लोन के शेयर को कम करना चाह रहा था. इसी के कारण आरबीआई की ओर से ये कदम उठाया गया था. आरबीआई की ओर से किया गया यह उपाय इन क्षेत्रों में जमा होने वाले संभावित जोखिमों को कम करने के विशिष्ट लक्ष्य के साथ लागू किया गया था. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

2 hours ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

2 hours ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

2 hours ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

5 hours ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

2 hours ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

2 hours ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.