✕

होम / बिजनेस / 4 NBFC’s पर चला RBI का डंडा, रजिस्ट्रेशन हुआ रद्द, 13 अन्य ने भी किया खुद सरेंडर

4 NBFC’s पर चला RBI का डंडा, रजिस्ट्रेशन हुआ रद्द, 13 अन्य ने भी किया खुद सरेंडर

यह कदम फाइनेंशियल सेक्टर की स्थिरता और अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए RBI के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने तगड़ी कार्रवाई करते हुए चार नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट कैसिंल कर दिए हैं. एक बयान में सेंट्रल बैंक ने कहा कि कि 4 एनबीएफसी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट कैंसिल किए गए हैं और 13 एनबीएफसी ने अपने रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट सरेंडर कर दिए हैं. बैंकिंग रेगुलेटर ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45-आईए (6) के तहत चार कंपनियों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट कैसिंल किए गए हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर किन कंपनियों पर आरबीआई का एक्शन हुआ. कहीं आपका भी तो इन एनबीएफसी में पैसा नहीं फंसा हुआ है?

इन चार कंपनियों के खिलाफ हुआ एक्शन

सेंट्रल बैंक ने राजस्थान स्थित भरतपुर इन्वेस्टमेंट लिमिटेड, मध्य प्रदेश में रजिस्टर्ड केएस फिनलीज लिमिटेड, तमिलनाडु में रजिस्टर्ड बिल्ड कॉन फाइनेंस लिमिटेड और तमिलनाडु से बाहर रजिस्टर्ड ऑपरेटिंग लीज एंड हायर परचेज कंपनी लिमिटेड के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट कैसिंल किए हैं. इस एक्शन के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि अब ये कंपनियां आरबीआई अधिनियम, 1934 की धारा 45-आई के सेक्शन (ए) में परिभाषित नॉन-बैंकिंग फाइनेंस इंस्टीट्यूशन के रूपद में कारोबार नहीं करेंगी.

13 कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन किया सरेंडर

कैंसिलेशन रिपोर्ट के साथ, आरबीआई ने एक और विज्ञप्ति भी जारी की जिसमें कहा गया कि है कि 13 एनबीएफसी ने सेंट्रल बैंक द्वारा दिए गए रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (सीओआर) को सरेंडर कर दिया है. आरबीआई ने बयान में कहा कि आरबीआई ने भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45-आईए (6) के तहत मौजूद शक्तियों का प्रयोग करते हुए उनका सीओआर कैंसिल किया है. आरबीआई की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 13 में से, तमिलनाडु स्थित सुगुना फिनकॉर्प और पश्चिम बंगाल स्थित स्पैम मर्चेंट्स जैसी कंपनियों ने एनबीएफसी बिजनेस से बाहर निकलने के बाद अपने सीओआर को सरेंडर कर दिया.

किन राज्यों में मौजूद हैं ये कंपनीज

आरबीआई के अनुसार, महम होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड, पद्मालक्ष्मी होल्डिंग्स, रोहिणी होल्डिंग्स और रघुवंश होल्डिंग्स जैसी दूसरी कंपनियां अनरजिस्टर्ड कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (सीआईसी) के लिए निर्धारित मानदंडों को पूरा करने में विफल रहीं, जिन्हें रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है, इसलिए उनके सीओआर को कैंसिल कर दिया गया. ये चारों कंपनियां तमिलनाडु की हैं. 13 कंपनियों में से शेष सात, जिन्होंने अपना सीओआर सरेंडर किया और कैंसिलेशन किया, उनमें उमंग कमर्शियल कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, मदुरा माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड, डांटे इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, कैनोपी फाइनेंस लिमिटेड, मां कल्याणेश्वरी होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड, वराहगिरी इन्वेस्टमेंट्स एंड फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड और तमाल स्टेशनर्स प्रा. लिमिटेड शामिल हैं. ये सातों कंपनियां पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में स्थित हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

16 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

19 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित