✕

होम / बिजनेस / बड़ी कार्रवाई: हमेशा के लिए बंद हो रहा है ये बैंक, कहीं आपका तो नहीं है इसमें खाता?

बड़ी कार्रवाई: हमेशा के लिए बंद हो रहा है ये बैंक, कहीं आपका तो नहीं है इसमें खाता?

रिजर्व बैंक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) नियमों के उल्लंघन और ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कदम उठा रहा है. अब RBI ने एक सहकारी बैंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस रद्द कर दिया है. यानी इस बैंक पर हमेशा के लिए ताला लगने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बनारस मर्केंटाइल सहकारी बैंक, वाराणसी है का लाइसेंस RBI ने रद्द कर दिया है. रिजर्व बैंक ने इस सहकारी बैंक की बिगड़ती आर्थिक स्थिति के मद्देनजर यह फैसला लिया है. इसका मतलब है कि बनारस मर्केंटाइल सहकारी बैंक अब बैंकिंग कारोबार नहीं कर सकेगा.

पर्याप्त पूंजी नहीं
आरबीआई की तरफ से कहा गया है कि सहकारी बैंक के पास पर्याप्त पूंजी नहीं है और न ही उसके लिए कमाई की कोई संभावना नजर आ रही है. ऐसे में बैंक का जारी रहना इसके जमाकर्ताओं के हितों में नहीं होगा. अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति के कारण बैंक जमाकर्ताओं को पूर्ण भुगतान करने में असमर्थ होगा. उत्तर प्रदेश के सहकारिता आयुक्त और सहकारी समितियों के पंजीयक से भी बैंक को बंद करने का अनुरोध किया है. RBI ने कहा कि बैंक द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, 99.98% जमाकर्ता जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम (DICGC) से अपनी पूरी जमा राशि प्राप्त करने के हकदार हैं. 

बीमा राशि का दावा
रिजर्व बैंक ने बताया है कि परिसमापन पर, प्रत्येक जमाकर्ता डीआईसीजीसी से अपनी जमाराशि पर पांच लाख रुपए तक की जमा बीमा दावा राशि प्राप्त करने का हकदार होगा. डीआईसीजीसी ने बीमित जमाराशियों में से 4.25 करोड़ रुपए का भुगतान पहले ही कर चुका है. वहीं, उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज सहित कम से कम 9 गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) ने केंद्रीय बैंक को अपना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट लौटा दिया है. इनमें से पांच NBFC ने गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान कारोबार से बाहर होने की वजह से ऐसा किया है. इनमें विगफिन होल्डिंग्स, स्ट्रिप कमोडियल, एलियम फाइनेंस, इटरनाइट फिनवेस्ट और फिनो फाइनेंस शामिल हैं.  

इन पर लगा है जुर्माना
इससे पहले, भारतीय रिजर्व बैंक ने नियमों का पालन नहीं करने वाले चार को-ऑपरेटिव बैंकों पर जुर्माना लगाया था. RBI की तरफ से हाल ही में बताया गया था कि गुजरात राज्य कर्मचारी को-ऑपरेटिव बैंक, रोहिका सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, नेशनल को-ऑपरेटिव बैंक और बैंक एम्प्लॉइज को-ऑपरेटिव बैंक के खिलाफ नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई हुई है. RBI ने  ने बैंक एम्प्लॉइज को-ऑपरेटिव बैंक पर 1 लाख, नेशनल को-ऑपरेटिव बैंक पर 2 लाख, रोहिका सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक पर 1.50 लाख और गुजरात राज्य कर्मचारी को-ऑपरेटिव बैंक पर 7.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.