✕

होम / बिजनेस / RBI का एक्शन: FY25 में बैंकों पर लगाया ₹55 करोड़ जुर्माना, जानें पूरी डिटेल

RBI का एक्शन: FY25 में बैंकों पर लगाया ₹55 करोड़ जुर्माना, जानें पूरी डिटेल

RBI की यह कार्रवाई बैंकों और वित्तीय संस्थाओं को कड़े दिशा-निर्देशों के तहत संचालित करने के लिए प्रेरित करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थाओं पर जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना ग्राहकों के हित में और बैंकों के संचालन को सुधारने के लिए लगाया गया है. आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारतीय रिजर्व बैंक ने विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थाओं पर कुल 54.78 करोड़ रुपये के जुर्माने लगाए हैं. ये जुर्माने 353 अलग-अलग उल्लंघनों के लिए लगाए गए हैं, जिनमें साइबर सुरक्षा ढांचा, जोखिम मानदंड, ग्राहक की जानकारी (केवाईसी), धोखाधड़ी रिपोर्टिंग, और कर्ज संबंधी सूचनाओं के उल्लंघन शामिल हैं

सहकारी बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों पर जुर्माना

आरबीआई के आंकड़ों से पता चला है कि सहकारी बैंकों पर कुल 15.63 करोड़ रुपये के 264 जुर्माने लगाए गए हैं. इसके अलावा, 37 गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) और परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनियों पर 7.29 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. वहीं, 13 आवास वित्त कंपनियों पर भी 83 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

सरकारी और निजी बैंकों पर जुर्माना

वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान, आठ सरकारी बैंकों (पीएसबी) पर 11.11 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया. इसके साथ ही, 15 निजी बैंकों पर भी 14.8 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया. छह विदेशी बैंकों पर भी जुर्माना लगाने की सूचना मिली है.

सरकार को रिकॉर्ड डिविडेंड का ऐलान 

इससे पहले, आरबीआई ने सरकार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए रिकॉर्ड 2.69 लाख करोड़ रुपये का डिविडेंड देने की घोषणा की थी. यह डिविडेंड पिछले साल की तुलना में 27.4 प्रतिशत अधिक है. वित्त वर्ष 2023-24 में आरबीआई ने 2.1 लाख करोड़ रुपये का डिविडेंड सरकार को ट्रांसफर किया था. वहीं, वित्त वर्ष 2022-23 में आरबीआई ने 87,416 करोड़ रुपये का डिविडेंड दिया था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

1 hour ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

2 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

2 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

6 hours ago


बड़ी खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

1 hour ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

33 minutes ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

3 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

1 hour ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

2 hours ago